Ajab-Gajab: कब लिया गया सबसे पहला Kiss? वैज्ञानिकों का खुलासा… जानिए क्या है भारत से संबंध

Ajab-Gajab News: इतिहास के पन्नों से वैज्ञानिक अक्सर कुछ न कुछ नया खुलासा करते हैं। अब वैज्ञानिकों ने सबसे पुराने चुंबन (Kiss) के समय के बारे में बताया है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इंसानों के बीच चुंबन (Kissing) के शुरुआती सबूत की खोज की है। करीब 2500 ईसा पूर्व के एक प्राचीन ग्रंथ में उनका जिक्र किया गया है। प्रकाशित किए गए नए निष्कर्षों से जानकारी सामने आई है कि किस प्रकार शोधकर्ताओं ने पताया लगाया कि रोमांटिक चुंबन (Kiss) का सबसे पहला जिक्र 4,500 साल पहले किया गया है।

भारत के एतिहासिक ग्रंथों में 1000 साल पहले इसका विवरण दिया गया था। डेनिश वैज्ञानिकों ने मेसोपोटामिया से मिली मिट्टी की गोलियों पर शोध किया, जिसके बाद यह खोज की थी। यह गोलियां कांस्य युग की है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सुमेरियन और अक्कादियन भाषाओं में सबसे पुराने जीवित दस्तावेजों में से एक में चुंबन का विवरण दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button