दुनिया के अजीबोगरीब धार्मिक रिवाज, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Ajab-Gajab: दुनिया में अलग-अलग जाति और समुदाय के लोग रहते हैं। सभी जातियों और समुदायों के अलग-अलग रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। शादियों में भी कई तरह की रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों का अलग-अलग महत्व होता है, लेकिन कई रीति रिवाजों के बारे में जानकर हैरानी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही धार्मिक रिवाजों के बारे में बताएंगे…
शव के साथ डांस
मेडागास्कर में रहने वाली मालागासी जनजाति में एक फामादिहाना नाम की परंपरा पालन किया जाता है। इस रिजाव का पालन हर सात साल पर किया जाता है। इस रिवाज में जनजाति के लोग अपने पूर्वजों के शव को बाहर निकालते हैं और फिर उनको नए कपड़े में लपटते हैं। इसके बाद गाना गाते हैं और कब्र के चारों तरफ डांस करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके पूर्वज सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं।
फुकेत वेजिटेरियन फेस्टिवल
थाईलैंड के फुकेट में हर साल वेजिटेरियन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दौरान हिंसक गतिविधियां देखी जाती हैं। इस फेस्टिवल से 9 दिन पहले से लोग मांस खाना बंद करते हैं, लेकिन इस फेस्टिवल में बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर लोग अपने गाल और होठों को नुकीले चाकू या तलवार से चीरते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं।