BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : इस राज्य के महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : इस राज्य के महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप
Share

मुंबई | महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण ने अब बच्चों को भी तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है | खबर है कि महाराष्ट्र के महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | यहां पर स्पेशल चाइल्ड बच्चे रहा करते थे | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चों में 5 लड़कियां और 25 लड़के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं |

पढ़ें : इस साल नहीं होगी PET, PPhT, PPT और PMCA की परीक्षाएं, आदेश हुआ जारी, देखें आदेश

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र शासन महिला बालविकास विभाग के चिल्ड्रेन्स एन्ड सोसायटी होम के 30 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है | ये चिल्ड्रन होम मुंबई के मानखुर्द इलाके में है | चिल्ड्रन होम के कुल 269 बच्चों की जांच (स्क्रीनिंग) कराई गई थी, जिनमें से 84 बच्चों में कोरोना के लक्षण पाएं जाने पर उनकी कोरोना टेस्ट की गई | कोरोना टेस्ट के बाद 84 में से 30 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाएं गए |
 
 
प्रशासन को जैसे ही इस बात की खबर लगी उन्होंने सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया | बता दें कि इन बच्चों में से 5 लड़कियां जबकि 25 लड़के कोरोना पॉजिटिव हैं | इनमें से दो बच्चों को टीवी की बीमारी भी है |
 
 
बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9,251 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है | वहीं संक्रमण से इस अवधि में 257 लोगों की मौत हुई है | स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,66,368 लोगों के शनिवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है | उनका कहना है कि पिछले 24 घंटे में हुई 257 मौतों के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,389 हो गई है |
 

Share

Leave a Reply