BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी पाए गए Covid-19 पॉजिटिव, दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की खोजबीन शुरू, जाने कहा की है खबर

जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी पाए गए Covid-19 पॉजिटिव, दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की खोजबीन शुरू, जाने कहा की है खबर
Share

इंदौर, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिवाली के बाद जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. एक ही प्रतिष्ठान में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के सामने आने से हड़कंप मच गया है. इससे सतर्क होकर स्वास्थ्य विभाग ने दुकान से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोजबीन शुरू कर दी है.

विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित ‘स्क्रीनिंग’ टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने बताया कि मंगलवार को शहर के एमजी रोड स्थित आभूषणों की एक दुकान के कुल 72 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 31 लोग एक प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि आभूषणों की दुकान को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. साथ ही यहां से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर इन ग्राहकों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, तो हम उनकी जांच कराएंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इस जिले में 24 मार्च से 17 नवंबर तक कोविड-19 के कुल 36,055 मरीज मिले हैं. इनमें से 719 मरीजों की मौत हो चुकी है.
नए मरीजों के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है. (भाषा से इनपुट)
 


Share

Leave a Reply