लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

शराब की दुकान पर एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर कर दी 4 लोगों की हत्या, जाने क्या है मामला

 शराब की दुकान पर एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर कर दी 4 लोगों की हत्या, जाने क्या है मामला
Share

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में शराब की एक दुकान पर एक व्यक्ति ने 4 लोगों की कथित तौर पर पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, जो संभवत: मानसिक रूप से अस्थिर है।
 
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीडि़तों में से तीन लोग आसनसोल के शिवपुर इलाके में शराब की एक दुकान के भीतर सो रहे थे, तभी मध्यरात्रि में आरोपी ने डंडे से अचानक उन पर हमला कर दिया। वह उन पर ताबड़तोड़ वार करता रहा।
 
 
अधिकारी ने बताया कि पीडि़तों की चीखें सुनकर कुछ स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे। कुछ लोगों ने नजदीक के पुलिस थाने को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाहर आकर आरोपी ने वहां पहुंचे एक और व्यक्ति पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि चारों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share

Leave a Reply