नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सरेआम कर दी गई 5 सुरक्षाकर्मियों की हत्या, किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

 सरेआम कर दी गई 5 सुरक्षाकर्मियों की हत्या, किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
Share

काबुल/नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को काबुल से पूर्व की ओर ले जा रहे एक काफिले के साथ चल रहे अफगानी पुलिस के पांच कर्मियों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। इस बातकी जानकारी अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता अभियान ने दी है। हैरत की बात ये है कि किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यूएनएमए ने कहा है कि सुरोबि जिले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की मौत पर अफगानिस्तान मं  तैनात संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को दुख है। यूएनएमए ने ट्वीट किया है कि हमले में संयुक्त राष्ट्र का कोई कर्मी हताहत नहीं हुआ न ही कोई वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। गौरतलब है कि ये हमला सुरक्षा कर्मियों के एक वाहन पर हुआ था जो संयुक्त राष्ट्र के काफिले के साथ चल रहा था।

वहीं एक अन्य मामले में अफगानिस्तान से आतंकवादियों द्वारा दागे गए रॉकेटों से बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई है तथा सात बच्चे घायल हो गए है। सेना ने हमले की जानकारी देते हुए बताया है कि यह हमला बाजुर इलाके में हुआ था, जो कभी तालिबान का गढ़ हुआ करता था। हमले के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान का बाजुर इलाका कुछ वर्ष पहले तक पाकिस्तानी तालिबान तथा अन्य आतंकवादी संगठनों का ठिकाना हुआ करता था। सेना ने दावा किया था कि उसने यहां से आतंकवादियों का सफाया कर दिया है। उसके बावजूद यहां सीमा पार हमले जारी रहे है।
 

Share

Leave a Reply