मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं दबीं, 1 की मौत
उत्तराखंड : उत्तरकाशी की मोरी तहसील में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा का मामला प्रकाश में आया है .गोविंद राष्ट्रीय पार्क में मिट्टी निकालते वक्त 5 महिलाएं दब गईं । इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना उत्तरकाशी की मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव कि है जहाँ बुधवार कि सुबह 5 महिलाये घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी। मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। घटना में एक महिला कि मौके पर ही मौत हो गई . घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।







.jpeg)












