BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

पूर्व नपं उपाध्यक्ष समेत 58 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने किया स्वागत

पूर्व नपं उपाध्यक्ष समेत 58 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने किया स्वागत
Share

बीजापुर : चार राज्यों में जीत के चलते आत्मविश्वास से लबरेज बीजापुर भाजपा जिला ईकाई बुधवार को और भी मजबूत हो गई। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान पूर्व नपं उपाध्यक्ष एवं महामंत्री समेत कांग्रेस के 58 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। एकाएक हुए दलबदल से कांग्रेस भी सकते में आ गई है। देश के पांच राज्यों में संपन्न चुनाव में पिछड़ने के बाद मायूस कांग्रेस के लिए यह खबर भी हलक नहीं उतर रही थी।

भाजपा प्रवेश करने वालों में पूर्व नपं उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री भैरमगढ़ लव कुमार रायडू,पूर्व पार्षद माधव बघेल, संजय सिंह ठाकुर, पूर्व एल्डरमेन विरेंद्र यादव, व्यापारी संघ अध्यक्ष रींकु ठाकुर, महेश कुमार,अनुमंत पशपुल, रविंद्र कुमार, रोहन कोरसा, राकेश कुरसम,आर्यन सकनी, अनुण पटेल, परमानंद पटेल, धर्मेंद्र यादव, अजमेरी कुरैशी, राजेश पाण्डेय, आरीफ खान, रमेश ठाकुर, संतोष सोनी, भुनेश्वर यादव, प्राणेश्वर यादव, सत्य प्रकाश बघेल, सुनील बेंजाम, अषोक यादव, परवेज खान, राजेश यादव, कपिल कोरसा, अर्जुन कड़ियम, शिशुपाल सिंह कुशवाह, बबलू कुंजाम, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, मोहन लेकाम, ईतवारी लेकाम, रामदरस पटेल, विवेक पटेल, संतोष जयसवाल, मनीष यादव, रमेश ठाकुर, इस्माइल खान, कमलू वेक्को, महादेव कश्यप, श्रीनाथ नाग, जगमोहन यादव, भैंसू कोरसा, अमित कुड़ियम, गीता नक्का, मीना कड़ियम, अयूब खान, रमेश सिंह समेत 54 कांग्रेसी शामिल है।

प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने सभी को भगवा गमछा और फूल माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। इधर भाजपा प्रदेश प्रभारी के प्रवास के दौरान इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस में भी हड़कंप मचा है। दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।
 


Share

Leave a Reply