CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Birthday Party में डांसर को बुलाकर 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

Birthday Party में डांसर को बुलाकर 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…
Share

  उत्तरप्रदेश। CRIME NEWS : उन्नाव जिले में कानपुर की रहने वाली एक डांसर लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां युवती को डांस के लिए बर्थडे पार्टी में बुलाने के बहाने कार में खींचकर जंगल में ले जाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.पूरा मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि तीन डांसर की टीम को दीपक नगर में पार्टी में डांस करने के लिए 6,000 रुपए में हायर किया गया था. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वे कार्यक्रम से जा रही थी, तो शराब के नशे में छह लोगों ने उसे एक कार में अगवा कर लिया और पास के जंगल में उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता का आरोप है कि उसने अपनी शिकायत लेकर पहले जाजमऊ पुलिस से संपर्क किया। लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद उसने उन्नाव सदर में कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक (उन्नाव) सिद्धार्थ मीणा ने कहा कि बलात्कार के आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।


Share

Leave a Reply