BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 यात्रियों को विमान से उतारा गया, डीजीसीए ने दी जानकारी

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 यात्रियों को विमान से उतारा गया, डीजीसीए ने दी जानकारी
Share

नई दिल्ली। एलायंस एयर, इंडिगो और एयर एशिया ने कोरोना वायरस से संबंधित नियमों का पालन न करने पर अभी तक सात यात्रियों को विमान से उतारा है। यह जानकारी डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के अधिकारियों ने गुरुवार को दी। डीजीसीए ने पिछले सप्ताह जारी एक बयान में कहा था कि जो यात्री कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करेंगे या विमान के अंदर उचित तरीके से मास्क नहीं पहनेंगे, उन्हें विमान से उतार दिया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, कोरोना संबंधी नियम न मानने वाले दो हवाई यात्रियों को एयर एशिया इंडिया ने विमान से उतारा। ये यात्री सोमवार को गोवा से मुंबई जा रहे एक विमान में बीच की सीटों पर बैठे थे और पीपीई किट पहनने से इनकार कर रहे थे। वहीं, इंडिगो ने नियमों का पालन नहीं करने वाले दो यात्रियों को पिछले तीन दिनों में सुरक्षा अधिकारियों को सौंपा है। वहीं, दो यात्रियों को एलायंस एयर की जम्मू-दिल्ली उड़ान से उतारा गया है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि विमान के अंदर कोरोना संबंधी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, डीजीसीए ने एयरलाइंस को अचानक जांच करने का निर्देश भी दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार अगर एयरलाइंस विमान के अंदर नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करा पाती हैं, तो उन पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं मानता है तो उसके साथ ‘अनियंत्रित यात्री’ जैसा व्यवहार किया जाएगा।

Share

Leave a Reply