8 महीने की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका , हुई मौत
राजस्थान: राजथान के बांसवाड़ा शहर में 8 माह की एक बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची खून से सनी हुई मिली है। आसपास के कई लोग किराये पर रहते हैं इसलिए बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल सका है। पुलिस जाँच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक , घटना रविवार रात की बतायी जा रही है। अचानक तेज आवाज आने पर लोगों ने बाहर आकर देखा तो एक बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली थी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस को शक है कि किसी ने रात के समय बच्ची को फेंककर फरार हो गया। राजतालाब चौकी (कोतवाली) प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि नवजात का शव पृथ्वीगंज स्थित सरकारी स्कूल के पीछे मिला है।
पोस्टमार्टम में उसके करीब 7 से 8 महीने के होने का अनुमान है। स्कूल के पास इमारत में रहने वाले रामचंद्र तेली ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उनकी छत पर भी खून के निशान भी मिले हैं। नवजात के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास दो से तीन माले की इमारतें हैं, जहां कई लोग किराये पर रहते हैं। बच्ची के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है। आसपास लोगों से पूछताछ कर रहे हैं कि पिछले एक साल में किन-किन की डिलीवरी हुई थी। सीसीटीवी को भी जाँच कर रहे हैं।







.jpeg)












