BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के लिए अमृतसर से बड़ी संख्या में किसान रवाना: अब गर्मी में आंदोलन को धार देने की तैयारी

  राजधानी के लिए अमृतसर से बड़ी संख्या में किसान रवाना: अब गर्मी में आंदोलन को धार देने की तैयारी
Share

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। राजधानी की सीमा पर जाड़ों की सर्द रातों को काटने के बाद अब किसान दिल्ली की तपिश को कंट्रोल करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। गर्मी में कैसे आंदोलन को और धार दी जाए, इसकी तैयारी में किसान जुट गए हैं। दिल्ली बॉर्डर पर गर्मी को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है।

उधर, आंदोलन को और मजबूत करने में पंजाब और हरियाणा समेत देश के अन्य किसान जुटे हुए हैं। दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में आंदोलनकारियों की संख्या में कोई कमी न आए, इसके मद्देनजर लगातार किसान बॉर्डर का रुख कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसानों का जत्था पंजाब के अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। गर्मियों के मौसम को देखते हुए इस बार किसानों ने ट्रोलियों में पंखे लगाए हैं।

किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती और एमएसपी पर लीगल गारंटी नहीं देती तब तक उनका आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्त राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार से अभी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है, तैयारी लंबी है। टिकैत के इस बयान से यह जाहिर होता है कि बिना मांगें मनवाए बिना वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा दावा भी किया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि इसी महीने आंदोलन के समर्थन में एक बीजेपी सांसद का इस्तीफा होगा। उन्होंने कहा कि जितने बीजेपी के सांसद हैं, उतने दिन यह आंदोलन चलेगा। टिकैत के इस दावे के बाद बीजेपी खेमे में खलबली मची हुई है।
 

Share

Leave a Reply