CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हनुमान जयंती पर बन रहा है विशेष संयोग...जानें कब है हनुमान जयंती

हनुमान जयंती पर बन रहा है विशेष संयोग...जानें कब है हनुमान जयंती
Share

 Hanuman Janmotsav 2024:  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल दिन मंगलवार को है. हनुमान जयंती पर अद्भुत शुभ योग का संयोग बन रहा है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिन मंगलवार को हुआ था. इस साल हनुमान जयंती भी मंगलवार के दिन पड़ रही है.हनुमान जी राम भक्त हैं और इन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है. इस बार 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, इस दौरान बजरंगबली की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा. आइए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव के शुभ योग, उपाय, मुहूर्त.

 हनुमान जन्मोत्सव 2024 शुभ योग 

इस साल 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती पर मंगलवार है. पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ था, इसलिए बजरंगी की पूजा का इस दिन विशेष महत्व है. यही वजह है कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव का महत्‍व और भी बढ़ गया है. इसके साथ ही हनुमान जयंती पर मीन राशि में पंचग्रही योग बनेगा. साथ ही मेष राशि में बुधादित्‍य राजयोग, कुंभ राशि में शनि शश राजयोग का संयोग बनेगा. इन खास योगों में हनुमान जी की पूजा सफल होगी.

  हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त 

चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 अप्रैल 2024, सुबह 03.25
चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त – 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18
हनुमान पूजा का समय (सुबह) – सुबह 09.03 – दोपहर 01.58
पूजा का समय (रात) – रात 08.14 – रात 09.35

Hanuman Janmotsav 2024:  यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि newsplus21 किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


Share

Leave a Reply