BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सड़क पर गिरे विशालकाय पत्थर से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत, अन्य घायल

सड़क पर गिरे विशालकाय पत्थर से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत, अन्य घायल
Share

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है, एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी से टूट कर सड़क पर गिरी चट्टान से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार मां और उनके बेटे की मौत हो गई है. घटना रानीताल की है. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम नंदरूल कांगड़ा से फरना रानीताल जा रहे एक परिवार की कार रानीताल में सड़क पर गिरी चट्टानों से टकरा गई. टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है. सोमवार को इनमें से एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि राम चंद की बेटी की बीते रविवार को शादी हुई थी. रविवार को बेटी की बारात पहुंची थी और शादी के बाद सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई हुई थी. बेटी के सुसराल पक्ष ने कार्यक्रम आयोजित किया था. राम चंद का परिवार इसमें शामिल होने के लिए नंदरुल गया हुआ था. वहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में यह दुर्घटना घटी।

मृतकों की पहचान राम चंद (52 वर्ष) और उनकी माता निर्भा देवी (68 वर्ष) के रूप में हुई है. अन्य दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हुई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply