रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत, जाने पूरी खबर
रायपुर। बहन के साथ छेड़छाड़ करने से नाराज लड़के ने एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर थाने का घेराव कर दिया। टिकरा पारा पुलिस ने बताया की आरोपी आकाशदीप ने संतोषी नगर निवासी अब्दुल कदीर की चाकू मार कर हत्या कर दी |

मिली जानकारी के अनुसार संतोषीनगर बाजार चौक के पास आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ को लेकर कुछ दिनों से आरोपी व मृतक के बीच पहले भी कई बार मारपीट हुआ था। इसी बात को लेकर आज फिर मृतक व आरोपी के बीच मारपीट होने लगा इसी बीच आरोपी ने अपने साथियों के साथ मृतक से चाकू छीनकर ताबड़तोड़ चाकू से मृतक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात में शामिल सभी आरोपी नाबालिग है व घटना के बाद फरार हो गये है। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्ती कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के मोहल्लेवासी शहर के बीचो बीच हत्या जैसी वारदात होने पर पुलिस के कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुये थाने का घेराव कर दिए है । लोगों का कहना है कि राजधानी में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। इसके बावजूद भी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में नजर नही आती। जिसके वजह से ऐसी घटाएं हो रही है।







.jpeg)












