BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पोर्न देखने का आदी हो चुके एक युवक ने किया अपने ही दोस्त की मां के साथ दुष्कर्म

 पोर्न देखने का आदी हो चुके एक युवक ने किया अपने ही दोस्त की मां के साथ दुष्कर्म
Share

राजस्थान। शाहजहांपुर इलाके से एक मामला सामने आया है यह एक युवक ने अपने ही दोस्त की माँ के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक पोर्न देखने का आदी हो चुके 21 साल के एक युवक ने अपने ही दोस्त की 60 वर्षीय मां के साथ रेप किया। इतना ही नहीं महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बर्डोद सीएचसी में पीड़िता का इलाज कराना पड़ा। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पति की 1 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसका एक 25 वर्षीय बेटा और तीन बेटियां है। उनकी शादी हो चुकी है। बेटा अविवाहित है और मजदूरी का काम करता है। आरोपी विकास पीड़िता के बेटे का करीबी दोस्त है। विकास का पीड़िता के घर आनाजाना भी रहता था। पुलिस पूछताछ में पता चला आरोपी मोबाइल पर पोर्न फिल्में देखने और नशा करने का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था।

पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर आरोपी विकास उर्फ नेवला पुत्र राजेन्द्र जाट ( 21) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय महिला का बेटा एवं परिवार के लोग फौलादपुर एक शादी में गए हुए थे। आरोपी को इस बात की जानकारी थी।

मौका देख वह घर में घुस गया और यह घटना कर डाली। आरोप उस वक्त नशे की हालत में बताया गया है। लिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी युवक के साथ पहले अपने बेटे की तरह ही व्यवहार करती थी। मगर पोर्न से बिगड़ी मानसिकता के चलते उसने मां की उम्र की महिला के साथ शर्मनाक वारदात कर डाली।

बता दें कि महिला का बेटा और परिवार के लोग फौलादपुर एक शादी में गए हुए थे। इसी दौरान रात साढ़े दस बजे विकास पहुंचा और दोस्त की मां के साथ रेप किया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े, तभी वह महिला को घायल कर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने रात करीब साढ़े 12 गंभीर हालत में शाहजहांपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।

Share

Leave a Reply