Aaj ka Rashifal, 13 जून 2025: शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal
Aaj ka Rashifal, 13 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (13 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर धनु राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (13 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से निभाएंगे। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। निवेश से पहले सोच-विचार करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो किसी महत्वपूर्ण अवसर का द्वार खोल सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संचार माध्यमों से लाभ के योग हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
भावनाएं आज हावी हो सकती हैं। किसी रिश्तेदार से अनबन की संभावना है, संयम रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। शाम का समय परिवार के साथ बिताना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज यात्रा का योग बन रहा है, जिससे लाभ मिल सकता है। कार्य में मन लगेगा और आप लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
निजी जीवन में कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन विवेक से काम लें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कला और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज के दिन निर्णयों में धैर्य रखें। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग लाभकारी रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
यात्रा की योजना बन सकती है। उच्च शिक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज मेहनत का फल मिलेगा। नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। शाम को थकान महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर में किसी समारोह या आयोजन की चर्चा हो सकती है। अपने विचार स्पष्ट रूप से रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
1.4 बिलियन लोगों की शक्ति से प्रेरित भारत एआई परिवर्तन में अग्रणी स्थान पर: पीएम मोदी
16-Feb-2026 5:29:43 pm -
टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर
16-Feb-2026 10:14:46 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Share Market Updates 16 Feb.: आज कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल
16-Feb-2026 8:26:12 am -
Aaj Ka Panchang16 फ़रवरी 2026: आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
16-Feb-2026 7:55:58 am







.jpeg)












