छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Aaj Ka Rashifal, 15 March, 2024: पढ़ें, अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 15 March, 2024: पढ़ें, अपना आज का राशिफल
Share

 15 मार्च 2024 :- पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि  : आज का दिन बेहद शुभ है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। क्लाइंट आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों की चुनौतियों का शांत दिमाग से हैंडल करें। अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करें। इससे सभी टास्क बिना किसी विघ्न-बाधा के आसानी से सफल होंगे।

वृषभ राशि : पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कई सोर्स से पैसा आएगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। फैमिली में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध से बचें। 

मिथुन राशि : आज का दिन कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। पर्सनल गोल्स को हासिल करने में बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियों को लेकर सावधानी बरतें। कुछ जातक सोच-समझकर रियल एस्टेट या स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट कर सकते हैं। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें और फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएं।

कर्क राशि : नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने कार्यों पर फोकस करें। इससे सभी कार्यों में मनचाही सफलता हासिल होगी। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं, लेकिन अभी थोड़ा इंतजार करना सही रहेगा। आज परिजनों के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।

सिंह राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे, लेकिन चुनौतियां भी बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आज रिलेशनशिप में बहुत सावधानी बरतें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। पार्टनर का ख्याल रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। साथ ही धन से जुड़े फैसले लेते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। ऑफिस टास्क को कंपलीट करने के लिए नई रणनीति बनाएं। फैमिली मेंबर्स के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने में सफल होंगे। खुद के और परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं।

तुला राशि : आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। कोई भी फैसला लेते समय कनफ्यूजन महसूस हो सकता है। कार्यों की प्राथमिकता तय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ कुछ पल बिताएं। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। आज धन का लेन-देन न करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। शुभ दिन है।

वृश्चिक राशि : प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन में नए अप्रत्याशित बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। मुश्किलों से न घबराएं। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज शुभ समाचार मिल सकता है। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। धन को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर डिसीजन लें।

धनु राशि : भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। ऑफिस में चैलेंजिंग टास्क को कंपलीट करने के लिए नई रणनीति बनाएं। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मकर राशि : आज मकर राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। कुछ जातक फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी से धन उधार लेने से बचें। वापस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। हालांकि, पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच न करें।

कुंभ राशि : व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज बिजनेस से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। पास्ट में हुई गलतियों से सीख लें और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के निरंतर प्रयास करते रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सरकारी कर्मचारियों का आज स्थानांतरण हो सकता है। सीनियर्स को फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि : आज आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाब लेने में संकोच न करें। जो लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं, वह साथी की मुलाकात परिजनों से करा सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक से फैमिली मेंबर्स में से किसी की तबियत खराब हो सकती है, जिसके चलते आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय में वृद्धि के नए स्त्रोतों की तलाश करें।


Share

Leave a Reply