BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026 : मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा होली का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026 : मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा होली का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Share

 Kal Ka Rashifal Horoscope 4 March 2026, राशिफल: 4 मार्च के दिन बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 4 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि- 4 मार्च के दिन व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी। आपको किसी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि- 4 मार्च के दिन आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं।

मिथुन राशि- 4 मार्च के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। दिन मिला-जुला रहने वाला है। सुबह में व्यापार करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि- 4 मार्च के दिन किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। दोपहर का टाइम शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा।

सिंह राशि- 4 मार्च के दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नेगेटिव विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि- 4 मार्च के दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं।

तुला राशि- 4 मार्च के दिन नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि आपको गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- 4 मार्च के दिन आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। आज के दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। आप शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। शाम का समय उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।

धनु राशि- 4 मार्च के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। गुस्से और वाणी पर काबू रखें। हालांकि, दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए।

मकर राशि- 4 मार्च के दिन किस्मत चमक सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दोपहर के टाइम में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। ये दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है।

कुंभ राशि- 4 मार्च का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि- 4 मार्च के दिन नौकरी करने वाले जातकों को गुप्त दुश्मनों से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह दिन शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी।


Share

Leave a Reply