छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Aaj Ka Rashifal 5 April 2023: आज चैत्र पूर्णिमा के दिन इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, यहां जानें आपकी राशि को क्या मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 5 April 2023: आज चैत्र पूर्णिमा के दिन इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, यहां जानें आपकी राशि को क्या मिलेगा लाभ
Share

 Aaj Ka Rashifal 5 April 2023:  आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। आज व्रतादि की पूर्णिमा है। आज के दिन श्री हनुमान जयंती भी मनायी जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 05 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे इससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके किसी काम में मित्रों का सहयोग मिलने से काम में आसानी आ जाएगी। जो लोग किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।  किसी काम को लेकर आप उत्साहित महसूस करेंगे। स्टूडेंट पढ़ाई करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 3

वृष राशि

आज के दिन आप उत्साह से भरे रहेंगे। किसी जरूरी काम की वजह से आपकी अचानक यात्रा हो सकती है।  संतान के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। राजनीतिक कार्यों की तरफ रुझान वालों को आज किसी पार्टी से ऑफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लवमेट्स कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।  अचानक आपको धन लाभ होने की सम्भावना है। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज का दिन आपके जीवन में नई दिशा लेकर आने वाला है। किसी विपरीत परिस्थितियों को आप धैर्य व संयम से सुलझा लेंगे। ऑफिस के काम में आप किसी कलीग की मदद करेंगे। नए व्यापार में कदम बढ़ाना आपको उन्नति की ओर ले जाएगा।  इस राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी परिणामों को सोचकर ही आगे कदम बढ़ाएंगे। लवमेट्स आज कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। 

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी नंबर- 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा।  आपके अन्दर त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी।  दूर रह रहे परिवारजन से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।  जॉब की तलाश कर रहे लोग अपने मित्रों का सहयोग ले सकते हैं इससे आपको मदद मिलेगी।  

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी नंबर- 8

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खुशहाल रहने वाला है। आपको वर्षों की कठिन मेहनत का फल मिल सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने से आपके काम आसानी से पूरे हो जायेंगे।  अच्छे लोगों की संगति से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।  आप बड़ों की बातों को ध्यान से सुनेंगे तो आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। 

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 5

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा, इस समय का उपयोग आप अपने शौक पूरा करने के लिए कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई जरूरत का सामान ला सकते हैं। छात्र आज अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे जिससे जल्द ही आपकी सफलता के नए रास्ते बनेंगे। 

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर- 9

तुला राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  आप किसी दोस्त की पार्टी में जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं।  छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में रुझान वालों की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।  

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर घुमने का प्लान बन सकता है।  अचानक आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते हैं।  जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा।  बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।  बच्चों की पढ़ाई में आप उनकी सहायता कर सकते हैं।  

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 4

धनु राशि

आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा है।  किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। आप अपने गुरु से करियर के बारें में परामर्श ले सकते हो।  

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 1 

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप आज माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। आप बिजनेस में किसी उच्चाधिकारी से सहायता ले सकते हैं, आपको लाभ मिलेगा।  दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। आपके बच्चें आपको गुड न्युज दे सकते हैं।  

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर आज यात्रा पर जायेंगे। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगाॉ।  कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार मिलेगा।  आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे।  आपकी ईमानदारी से प्रभावित होकर बॉस आपको उपहार देंगे।

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते है, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा।  किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 2

Share

Leave a Reply