लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

गुजरात में आप की तिरंगा यात्रा, केजरीवाल संग मान करेंगे रोड शो...

गुजरात में आप की तिरंगा यात्रा, केजरीवाल संग मान करेंगे रोड शो...
Share

नई दिल्ली :  गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का 'रोड शो' आयोजित हो रहा है। इस रोड शो को 'तिरंगा यात्रा' का नाम दिया गया है जो दो किलोमीटर का होगा। अहमदाबाद के निकोल और बापूनगर में होने वाले इस तिरंगा यात्रा में राज्य भर से पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं सहित लगभग 50,000 लोग शामिल हो रहे हैं।

यह कार्यक्रम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होने वाला यह रोड शो उनके दो दिवसीय यात्रा का हिस्सा है। इसके जरिए AAP के दोनों नेता राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम में आज दोनों नेता पहले गांधी आश्रम जाएंगे और फिर दोपहर में तिरंगा यात्रा के लिए निकोल इलाके में पहुंचेंगे। सोरथिया ने कहा कि रविवार को वे शाम को दिल्ली वापस जाने से पहले शाहीबाग इलाके में स्वामीनारायण मंदिर जाएंगे।

एक दिन पहले ही पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था, दिल्ली में कोई भी काम करना हो तो उपराज्यपाल से अनुमति मांगनी पड़ती है वहां मुख्यमंत्री का कुछ नहीं चलता क्योंकि वहां सरकार किसी और पार्टी की बनी हुई है। पंजाब ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त बिजली मांगी थी लेकिन हमें मना कर दिया गया और हरियाणा को दे दिया।'

इससे पहले पठानकोट, जालंधर और अयोध्या में भी आप तिरंगा यात्रा का आयोजन कर चुकी है। इससे भी पहले भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के मौके पर भी इसका आयोजन किया था।
 


Share

Leave a Reply