BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर इतने हुए

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर इतने हुए
Share

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में 81 दिनों के बाद 60,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में देश में 58,419 दैनिक नये मामले दर्ज सामने आए। भारत में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में लगातार कमी आ रही है।
लगातार 13वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है। 
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 7,29,243 हो गयी। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 30,776की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.44 प्रतिशत है।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,87,66,009 लोगों में कोविड-19 संक्रमण ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 87,619 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.27 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,11,446 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुई जांच की कुल संख्या 39.10 करोड़ से ज्यादा (39,10,19,083) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.43 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 3.22 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 13 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 37,91,686 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 27,66,93,572 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 38,10,554 खुराक दी गयीं।


Share

Leave a Reply