BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन पर लगाया रेप और हत्या की कोशिश का अरोप, फेसबुक पर PM से मांगी मदद

एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन पर लगाया रेप और हत्या की कोशिश का अरोप, फेसबुक पर PM से मांगी मदद
Share

बांग्लादेशी सिनेमा की एक एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके साथ रेप और हत्या की कोशिश हुई है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में एक बिजनेसमैन पर आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने पोस्ट में प्रधानमंत्री शेख हसीना से न्याय की मांग की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। सभी इस खुलासे से हैरान हैं, जिसके बाद उन्हें फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है।
क्लब में हुआ शोषण
एक्ट्रेस का कहना है कि ढाका के एक क्लब में उनके साथ बदसलूकी हुई। एक्ट्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बिजनेसमैन का नाम नहीं लिया है। इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इसके एक मीडिया ब्रीफिंग में बिजनेसमैन नासिर यू मोहम्मद का नाम लिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि बिजनेसमैन ने उनके साथ चार दिन पहले क्लब में शोषण किया था।
'मैं न्याय मांगने कहां जाऊं'
एक्ट्रेस ने अपने फेसबुक पोस्ट में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मदद मांगी है। उन्होंने पीएम को पोस्ट में 'मां' बुलाते हुए कहा कि उन्होंने कानूनी तौर पर मदद मांगी लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- 'मैं न्याय मांगने कहां जाऊं, मुझे बीते 4 दिनों में कोई न्याय नहीं मिला। हर कोई डीटेल सुनता है लेकिन समझता नहीं है। मैं एक लड़की हूं, एक एक्टर हूं लेकिन इससे पहले एक इंसान हूं। मैं चुपचाप नहीं बैठ सकती'। वहीं इस मामले में एसिस्टेंट IGP सोहेल राणा ने बताया है कि केस में जांच चल रही और जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।

 


Share

Leave a Reply