लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

अभिनेत्री आर्या बनर्जी का नहीं हुआ था मर्डर, कोलकाता पुलिस ने बताई मौत की असली वजह

अभिनेत्री आर्या बनर्जी का नहीं हुआ था मर्डर, कोलकाता पुलिस ने बताई मौत की असली वजह
Share

कोलकाता, `द डर्टी पिक्चर` और `लव सेक्स और धोखा` जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं बांग्ला अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि विख्यात सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या शुक्रवार को रहस्यमयी परिस्थिति में अपने आवास पर मृत पाई गईं थीं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके बड़ी मात्रा में शराब पीने का खुलासा हुआ है।
उन्होंने कहा, डॉक्टरों ने उनकी हत्या की किसी भी तरह की आशंका को खारिज कर दिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि शुक्रवार सुबह अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ा हो और उसके बाद वह मदद मांगने के लिए उठी हों लेकिन गिर गई हों। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम जांच में भी यह बताया गया कि उनके शरीर के निकट मिला खून प्राथमिक तौर पर उनके गिरने की `वजह` से बहा हो सकता है।
उन्होंने बताया, उनके पेट में करीब दो लीटर अल्कोहल मिला। वह चेहरे के बल गिरीं, जिससे उन्हें चोट लगी और उनके शरीर से खून बहा।
पुलिस को उनके घर से शराब की कई बोतलें और खून के धब्बों वाले टिश्यू पेपर मिले। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 33 वर्षीय अभिनेत्री `बीमार` चल रही थीं और हृदय संबंधी समस्याओं समेत कई बीमारियों से ग्रसित थीं।
शुक्रवार को उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब घंटी बजायी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने तीसरी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ा तो अभिनेत्री को शयन कक्ष में मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया।
घरेलू सहायिका ने कहा कि बनर्जी अकेली रहती थीं और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थीं।
 


Share

Leave a Reply