नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एक्ट्रेस निया शर्मा ने बेकलेस टॉप में ढाया कहर, ट्रोल करने वालों को विडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

एक्ट्रेस निया शर्मा ने बेकलेस टॉप में ढाया कहर, ट्रोल करने वालों को विडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात
Share

नई दिल्लीटीवी एक्ट्रेस निया शर्मा आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण खबरों में बनी रहती हैं. निया अपने बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं और फैंस उनके इसी लुक के दीवाने भी हैं, लेकिन कभी कभार वह अपने बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं. इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ.

दरअसल, निया ने हाल ही में ब्लैक कलर के बैकलेस टॉप के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में उन्हें उनकी ड्रेस की वजह से ट्रोल किया गया था. अब निया ने उन लोगों को एक करारा जवाब दिया है, जो उन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल कर रहे थे. निया ने उसी ब्लैक कलर में आज एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं.


इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा है, ‘बैकलेस पहनते समय लापरवाह न करें’. उन्होंने अपने कैप्शन में एक यूजर के कमेंट को लिखते हुए करारा जवाब भी दिया. उन्होंने लिखा, (ये भी उतार दे, नं, कपड़े नहीं हैं क्या, बेशर्म…) ऐसा कहने वाले सभी के लिए- भाड़ में जाओ’. बता दें, निया शर्मा टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं, ‘वे एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘जमाई राजा’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘कुबूल है’, ‘आप के आ जाने से’, ‘नागिन 3’ और ‘नागिन 5’ का हिस्सा रह चुकी हैं.


Share

Leave a Reply