Aero India Show 2023: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में किया एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन, कहा- यह सिर्फ शो नहीं देश की ताकत है
Aero India Show PM Modi inaugurated: प्रधानमंत्री ने कहा,”रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।”
Aero India Show 2023 In Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरू में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के नए दृष्टिकोण को दिखाता है। उन्होंने कहा, “एयरो इंडिया नए भारत के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है। एक समय था जब इसे महज एक शो समझा जाता था। पिछले कुछ सालों में देश ने इस धारणा को बदल दिया है। आज यह सिर्फ दिखावा नहीं है बल्कि भारत की ताकत भी है। यह भारतीय रक्षा उद्योग और आत्मविश्वास के दायरे पर केंद्रित है।”
उन्होंने कहा, “एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।” उन्होंने आगे कहा, “देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।
ये भी पढ़े
-
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी
25-Oct-2026 1:54:10 pm -
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12-Oct-2026 8:23:42 am -
तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर बयान, बोलीं- ‘मेरे लिए उनका निधन ईवल डेड जैसा’
10-Oct-2026 8:41:58 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
07-Oct-2026 5:08:57 pm





















