लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पार्टी से सस्पेंड होने के बाद दोनों प्रवक्ता ने ट्विट कर दी ये प्रतिक्रिया

पार्टी से सस्पेंड होने के बाद दोनों प्रवक्ता ने ट्विट कर दी ये प्रतिक्रिया
Share

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है. इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता की नई प्रतिक्रिया सामने आ गई है.
मेरे सामने बार बार इस प्रकार से हमारे महादेव के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दी. अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेती हूं. मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी.


इसके अलावा अपने दूसरे ट्वीट में नूपुर ने सभी मीडिया हाउस से अपील करते हुए कहा कि उनके घर का पता सार्वजनिक नहीं किया जाए, क्योंकि इससे उनको और उनके परिवार को खतरा हो सकता है. वहीं बीजेपी से निष्कासित किए गये नवीन जिंदल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है.
इसके अलावा समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जिंदल ने भी सोशल मीडिया पर दिए गये अपने बयान के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी की धार्मिक भावनाओं को भड़काना नहीं था. अगर उनके बयान से किसी की भी भावनाओं को चोट पहुंची है तो वो इसके लिए माफी मांगते हैं.
 


Share

Leave a Reply