नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CBSE के बाद अब इस बोर्ड ने रद्द की 10वीं की परीक्षाएं, देखें आदेश

CBSE के बाद अब इस बोर्ड ने रद्द की 10वीं की परीक्षाएं, देखें आदेश
Share

नई दिल्ली। कोरोना के कारण अब सीआईएससीई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। पहले बोर्ड के नोटिफिकेशन में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा वैकल्पिक रखी गई थी। कक्षा 10वीं के जो छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं, बोर्ड उनके लिए विशेष मूल्यांकन पद्वति से परिणाम तैयार करेगा. वहीं, जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं वे कक्षा 12वीं के छात्रों के साथ परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
सीआईएससीई बोर्ड की ओर से पहले ही 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की जा चुकी है। बोर्ड की ओर से कहा गया था कि कक्षा 12 परीक्षा (ऑफलाइन) बाद में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जून में तारीख घोषित की जा सकती है। सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 04 मई से शुरू होने वाली थी। इसका आखिरी पेपर 07 जून को होना था, जबकि 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल से जारी थी और इसका समापन 18 जून को होना था।
बता दें कि सीआईएससीई दो बोर्ड्स से मिलकर बना है। इसके तहत 10वीं की परीक्षा आईसीएसई बोर्ड के और 12वीं की आईएससी बोर्ड के अंतर्गत होती है।
 


Share

Leave a Reply