BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बाद भूपेश शर्मोहया भी बेच बैठे - विष्णुदेव

छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बाद भूपेश शर्मोहया भी बेच बैठे - विष्णुदेव
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांकेर में मीडिया से बातचीत के दौरान कश्मीर मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बाद भूपेश बघेल शर्मोहया भी बेच बैठे हैं। वे जिस निम्न भाषा में स्तरहीन बातें कर रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की शालीन संस्कृति के प्रतिकूल तो है ही, मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति का ऐसा आचरण पद की गरिमा को कलंकित कर रहा है। भूपेश बघेल महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं, यह तो उनके तथाकथित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तब सामने आ गया जब फरियाद सुना रही एक लड़की को धौंस दिखाते हुए वे हुक्म दे रहे थे कि ऐ लड़की नेतागिरी मत कर। अब वे कह रहे हैं कि कश्मीर में हिंदुओं की हत्या पर भाजपा मौन है। वे यह भी कह रहे हैं कि 370 हटने पर भाजपा कहती थी कि गोरी लड़की लायेंगे तो पहली बात वे अच्छी तरह समझ लें कि भाजपा की केंद्र सरकार मौन नहीं है। वह कश्मीर में शांति और सुरक्षा के सारे इंतजाम कर रही है। दूसरी बात यह कि भूपेश बघेल यह साबित करें कि भाजपा ने कब ऐसी ओछी बात कही? यह भूपेश बघेल की मानसिक गंदगी है। कांग्रेस के डीएनए में ही ऐसे विकार भरे पड़े हैं। कांग्रेस में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस के लोग भूल गए हैं तो नगमा से पूछ लें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों ने उनका किस तरह सांस्कृतिक अभिनंदन किया था। दरअसल कांग्रेस की यही उद्दण्ड और उजड्ड फितरत है जो भूपेश बघेल जैसे नेताओं को मातृ शक्ति के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उकसाती है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कश्मीर के लिए कांग्रेस को शर्म से डूब जाना चाहिए लेकिन भूपेश बघेल लज्जा का परित्याग कर आंखें दिखा रहे हैं। धर्म के आधार पर देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस यह बताये कि कश्मीर में धारा 370 क्यों लगाई थी। इसे हटाने के लिए देश को 70 साल तक इंतजार क्यों करना पड़ा। कांग्रेस के तुष्टिकरण का नतीजा कश्मीर ही नहीं, सारा देश भोगता रहा है। जब कश्मीर में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा था, नृशंस हत्या हो रही थी, पलायन के लिए हिन्दू मजबूर थे, तब कांग्रेस क्या कर रही थी?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तुष्टिकरण की कांग्रेस संस्कृति को बढ़ावा देने वाले भूपेश बघेल कवर्धा में हिंदुओं को प्रताड़ित करते हैं तब उनका हिंदुत्व कहां खो जाता है। हिन्दू और हिंदुत्व को बांट देने वाले यह बात नहीं समझ सकते कि यह हिन्दू मुस्लिम नहीं तुष्टिकरण का विवाद है और इसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। भूपेश बघेल कांग्रेस के पाप भाजपा के सिर पर थोपने की कोशिश न करें। देश और प्रदेश की जनता सब समझ रही है। 


Share

Leave a Reply