BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उदयपुर हत्याकांड के बाद लोगों में भड़की आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम गहलोत

उदयपुर हत्याकांड के बाद लोगों में भड़की आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम गहलोत
Share

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की निर्मम हत्या दिलदेहला देने वाला था जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। देशभर में कन्हैया लाल के हत्यारों  के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। उधर, गृह मंत्रालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। दरअसल, इस आतंकी वारदात में विदेशी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। उधर, राजस्थान एटीएस ने दोनों हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ जारी है। वहीं उदयपुर प्रशासन ने एहितयातन शहरभर में कर्फ्यू लगाया था। प्रदेशभर में इंटरनेट भी बंद है। हत्या के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को कर्फ्यू में और सख्ती बरती जाएगी। पूरे प्रदेश में एक महीने के लिए धारा-144 लगा दी गई है। उधर, उदयपुर और जयपुर में बंद का ऐलान किया गया है।

कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज निकाली विशाल रैली

कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में गुरुवार को हजारों लोगों ने उदयपुर में एक विरोध रैली में हिस्सा लिया। हिंदू संगठनों द्वारा ‘सर्व हिंदू समाज’ रैली बुलाई गई थी और जिला प्रशासन की अनुमति से टाउन हॉल से समाहरणालय तक शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। अतिरिक्त डीजी दिनेश एमएन ने कहा कि रैली के लिए अनुमति दी गई थी और मार्च के रास्ते में कर्फ्यू में ढील दी गई थी। हालांकि इसे एक शांति मार्च कहा गया था, लेकिन कुछ सदस्यों द्वारा हिंदू धर्म के समर्थन में नारे लगाए गए थे। कुछ लोग भगवा झंडे लिए भी देखे गए। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार ने उदयपुर हत्याकांड को आतंकी घटना करार दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कन्हैया के शरीर पर धारदार हथियार के निशान समेत 26 चोट के निशान मिले हैं। शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है और पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

कन्हैया लाल के परिजनों से मिलेंगे सीएम गहलोत

कन्हैया लाल हत्याकांड में NIA की जांच और पूछताछ आज भी जारी रहेगी। NIA, SIT और उदयपुर पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उदयपुर पुलिस ने पकड़े गए गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार के घर पर भी छापेमारी की है। गुरुवार को एनआईए पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा सकती है। इसके 24 घंटे बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। उधर, गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव व अन्य अधिकारी उदयपुर आएंगे। यहां कन्हैयालाल के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे।

कन्हैया लाल हत्याकांड से लोगों में भारी आक्रोश, जयपुर बंद का आह्वान

कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में 30 जून को जयपुर बंद रखा जाएगा। जयपुर के सेवा सदन में हुई हिंदू संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बंद के दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखे जाने का फैसला हुआ है। 3 जुलाई को हिंदू संगठन जयपुर में बड़ा विरोध मार्च निकालेंगे। जयपुर में हुई बैठक में आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहे।

आरोपियों पर UAPA के तहत मामला दर्ज, NIA कर रही जांच

मुख्यमंत्री ने जयपुर में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक ली। मुख्यमंत्री कहा कि उदयपुर में हुई इस बड़ी घटना में मुकदमा UAPA के तहत दर्ज किया गया है। इसलिए अब आगे की जांच NIA करेगा। इसमें राजस्थान ATS अपना पूरा सहयोग करेगा। पुलिस एवं प्रशासन को पूरे राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। उपद्रव करने वालों पर सख्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

जानें क्या है पूरा मामला

उदयपुर के धानमंडी थाना इलाके में 28 जून को दोपहर दो युवकों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने टेलर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या का दी थी। आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान पर आए थे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैयालाल की हत्या की है।


 


Share

Leave a Reply