CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, पार्टी का आरोप- इनकम टैक्स ने 210 करोड़ की मांगी रिकवरी

कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, पार्टी का आरोप- इनकम टैक्स ने 210 करोड़ की मांगी रिकवरी
Share

 दिल्ली : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं . पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “हमें कल जानकारी मिली है कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक को कैश करने या खाते में जमा करने से इनकार कर रही है. इसके बाद जब हमने जाचं की तो पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट भी जब्त कर लिए गए हैं.”

अजय माकन ने एक्स पर लिखा कि, ”यह कांग्रेस का खाता बंद नहीं किया गया है बल्कि लोकतंत्र को बंद कर दिया गया है. जब चुनाव की घोषणा सिर्फ एक महीने दूर है, उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल का खाता फ्रीज कर दिया है, क्या देश में एक ही पार्टी का शासन रहेगा?”

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के चार खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. श्री माकन ने कहा कि पार्टी ने उनके खाते को डीफ्रीज करने के लिए आयकर अपीलीय प्राधिकरण (आईटीएटी) से संपर्क किया है. आयकर विभाग ने पार्टी से 210 करोड़ रुपये की मांग की है. माकन ने कहा, उन्हें 2018-19 के लिए अपना आईटी रिटर्न 31 दिसंबर, 2019 तक दाखिल करना था, लेकिन पार्टी 40-45 दिनों की देरी से रिटर्न फाइल किया था.

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इस समय खर्च करने, बिल निपटाने या अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन की कमी है. उन्होंने कहा, “फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं. सब कुछ प्रभावित होगा. इससे केवल न्याय यात्रा ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी.”ं

अजय माकन यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा कि “हमारा सारा पैसा क्राउड फंडिंग के जरिये आया है. इसमें किसी भी तरह की हेरफेर नहीं है. अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को खाता सीज करना है या ब्लॉक करना है तो भारतीय जनता पार्टी के खातों को सीज करे, हमारे खातों को क्यों?”


Share

Leave a Reply