BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

अमित जोगी ने दीवाली पर भूपेश बघेल से प्रदेश की जनता के लिए मांगा ये तोहफा

अमित जोगी ने दीवाली पर भूपेश बघेल से प्रदेश की जनता के लिए मांगा ये तोहफा
Share

रायपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष ने पेट्रोलियम पदार्थों में टैक्स पर कमीं करने को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा वैश्विक महामारी कोरोना के बीच महंगाई की मार और तेल निकालने वाला पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की भूपेश सरकार कुम्भकर्णीय नींद में सो रही है। उन्होंने कहा भूपेश सरकार को देश के अन्य राज्यों का अनुसरण करते हुए तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों पर तत्काल टैक्स कम करते हुए जनता को `दिवाली का गिफ्ट` देना चाहिए। भूपेश सरकार आम जनता को दिवाली में दिवाला मनाने के लिए मजबूर करने के बजाय तत्काल वेट टैक्स को कम करते हुए जनता को राहत प्रदान करे।
अमित जोगी ने कहा जब केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती कर दिया, जिसके बाद लगभग 15 राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की घोषणा की जिसमें लगभग 10 राज्यों ने तो पेट्रोल-डीजल की कीमत को घटाकर अपने अपने राज्य की जनता को बड़ी राहत दी है। तब छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार टैक्स में कमी करने के लिए निर्णय लेने में देरी क्यूँ कर रही है ? उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को देश के अन्य राज्य असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने अपने अपने राज्य की जनता की चिंता करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों में अतिरिक्त कटौती की घोषणा की है। इसके अलावा बिहार, ओडिशा और सिक्किम ने भी वैट पर कटौती की बात कही है।
 


Share

Leave a Reply