CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Airtel यूजर्स को एक और झटका, अब कंपनी ने बंद किए ये सबसे ज्यादा डेटा वाले ये 3 Plans

Airtel यूजर्स को एक और झटका, अब कंपनी ने बंद किए ये सबसे ज्यादा डेटा वाले ये 3 Plans
Share

एयरटेल (Airtel) ने करीब एक हफ्ते पहले अपने रिचार्ज प्लान्स के टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा की और अपने अनलिमिटेड प्लान में बदलाव किए। एयरटेल ने उस समय बताया था कि उसके प्लान्स 500 रुपये तक महंगे होने वाले हैं। हालांकि उस समय यह बात सामने नहीं आई थी कि हर दिन 3GB डेली डेटा वाले प्लान्स की कीमतों में बदलाव किया गया है या नहीं। अब खबर है कि Airtel ने चुप-चाप 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपये की कीमत वाले 3 प्लान को बंद कर दिया है। इन तीनों प्लान में हर दिन 3GB डेली डेटा मिलता था, ये बात इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है। एयरटेल अब दो नए 3GB डेली डेटा वाले प्लान लेकर आया है ये प्लान्स 599 रुपये और 699 रुपये की कीमत के हैं।
अब Airtel के इन प्लान्स के साथ रोज 3GB डेटा
अब, एयरटेल 599 रुपये और 699 रुपये की कीमत रिचार्ज के साथ 3 जीबी डेली डेटा और स्ट्रीमिंग लाभ देता है। जहां एयरटेल 155 रुपये से शुरू होने वाले अपने सभी प्रीपेड प्लान्स के साथ अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का लाभ प्रदान करता है, वहीं यह कई प्लान्स के साथ विशेष स्ट्रीमिंग फायदे देता है जिनकी कीमत 599 रुपये और 699 रुपये है।

599 रुपये और 699 रुपये के ये दोनों प्लान अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 3GB डेली डेटा देते हैं। 599 रुपये का प्रीपेड प्लान Disney+ Hotstar मोबाइल की सदस्यता देता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। 699 रुपये का प्रीपेड प्लान अमेज़न प्राइम मेंबरशिप की सुविधा देता है, ये प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। अब तक, एयरटेल अपने तीन प्रीपेड प्लान्स के साथ Disney+ Hotstar बेनिफिट्स दे रहा था, जिसे अब घटाकर एक प्लान कर दिया गया है।
आपको बता दें कि कंपनी ओर से 398 रुपये के प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए रोजाना 3GB डेटा और 558 रुपये के प्रीपेड प्लान में 56 दिनों की वैधता दी गई थी। 499 रुपये वाला प्लान Disney+ Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता था और इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी भी दी गई थी। इस प्लान के अन्य लाभों में अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और Wynk Music और Shaw Academy की सदस्यता के अलावा एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम की सदस्यता शामिल है। वहीं ग्राहकों को FASTag के लेनदेन 150 रुपये का कैशबैक और मुफ्त हैलोट्यून्स मिलती थी।
 


Share

Leave a Reply