CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका...अब इस एक्टर ने की आत्महत्या, फिल्म जगत में शोक की लहर…

फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका...अब इस एक्टर ने की आत्महत्या, फिल्म जगत में शोक की लहर…
Share

 विशाखापट्टनम। Sudheer Varma Suicide : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबर आ रही है. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया था. ऐसे में अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के यंग और जाने-माने उभरते सितारे एक्टर सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर लिया है। सोमवार, 23 जनवरी को विशाखापट्टनम में अपने आवास पर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पर्सनल लाइफ में चल रही दिक्कतों के चलते उन्होंने अपनी जान ले ली. इस खबर के सामने आने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है. अपनी जिंदगी को खत्म कर लेना इतना आसान नहीं। कई बार इंसान अंदर से इतना टूट जाता है कि उसके बस में कुछ नहीं रहता वो सारी हिम्मत के साथ-साथ जीने का जज्बा भी हार जाता है। हाल ही में तुनिषा शर्मा सुसाइड केस की आग ठंडी भी नहीं हुई है और अब खबर आई है कि एक और एक्टर ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। खबर है कि टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने अपन घर पर सुसाइड कर लिया है लेकिन मौत के कारणों की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।

साथी कलाकार नें बताया

सुधीर वर्मा के को-स्टार सुधाकर कोमकुला जिन्होंने दिवंगत सुधीर वर्मा के साथ फिल्म ‘कुंदनपू बोम्मा’ काम किया, उन्होंने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ आपसे मुलाकात करना और आपके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा! इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि अब आप हमारे बीच नहीं रहे! ओम शांति!’ बता दें एक्टर ने सुधीर के निधन पर हैरानी जताते हुए उनकी आत्मा को शांति की दुआ की। एक्टर सुधाकर ने ट्विटर पर लिखा, ”सुधीर! इतना प्यारा शख्स…आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई। यकीन नहीं हो रहा है कि आप अब इस दुनिया में नहीं हो। ओम शांति।”

सुधीर वर्मा डिप्रेशन के शिकार थे

सुधीर वर्मा की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिल्हाल एक्टर की मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में मानें तो पिछले कुछ समय एक्टर सुधीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि मेंटल प्रेशर के चलते ही सुधीर के ऐसा जानलेवा कदम उठाए। बता दें टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने साल 2013 में फिल्म ‘स्वामी रा रा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। फिर इसके बाद वह साल 2016 में फिल्म’कुंदनपू बोम्मा’ (Kundanapu Bomma )में नजर आये थे। इस फिल्म से सुधीर वर्मा को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई और तेलुगू सिनेमा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी। हालांकि, इस सबके बाद एक्टर को कुछ खास फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे थे और यही कारण है कि वह काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में चले गये थे। इस खबर ने एक्टर के फैंस का दिल तोड़ दिया है। खबर है कि एक्टर का अंतिम संस्कार विजग नाम की जगह पर होगा।


Share

Leave a Reply