BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोनू सूद की एक और शानदार पहल: आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरतमंदों को देंगे एक और नई सौगात

सोनू सूद की एक और शानदार पहल: आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरतमंदों को देंगे एक और नई सौगात
Share

सोनू सूद ने महामारी के बीच जरूरतमंदों की मदद करने के लिए एक और पहल की है। कोरोना के चलते जो लोग अपनी रोजी-रोटी खो चुके हैं, सोनू उनको ई-रिक्शा बांट रहे हैं। उनकी इस इनीशिएटिव का नाम च्खुद कमाओ घर चलाओज् है। इसे उन्होंने संडे को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
 

सोनू ने की एक और नेक काम की पहल-
सोनू सूद कोरोना के बीच गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें लोगों से जो प्यार मिला है उसकी वजह से उनके साथ बने रहने की प्रेरणा मिलती है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू ने बताया, च्मुझे ऐसा लगता है कि सामान देने से ज्यादा अहम है लोगों को रोजगार के मौके देना। मुझे यकीन है कि इस पहल से उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।
 

ऐप लॉन्च कर चुके हैं सोनू सूद-
इससे पहले सोनू सूद प्रवासी रोजगार ऐप भी लॉन्च कर चुके हैं। जिससे कोरोना में जॉब खो चुके लोगों के लिए 50 हजार से ज्यादा रोजगार के मौके मुहैया करवाए गए हैं। यह ऐप लोगों को कंपनियों से जोड़ता है साथ ही लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। अपने अच्छे कामों से सोनू सूद देशभर के लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Share

Leave a Reply