BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना का एक और नया वेरिएंट: इस देश में सामने आए दो केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

कोरोना का एक और नया वेरिएंट: इस देश में सामने आए दो केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात
Share

येरुसलम, दुनिया भर में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है लेकि इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह बताया कि, उसने कोविड के नए वेरिएंट के 2 मामले दर्ज किए हैं। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वे इसे लेकर चिंतित नहीं हैं।
इसराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले दो यात्रियों के पीसीआर टेस्ट के दौरान कोविड-19 वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो सब-वेरिएंट BA।1 और BA।2 के संयोजन से बने नए वेरिएंट का पता चला है। इस बारे में इजराइल की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि, यह वेरिएंट दुनियाभर में अभी कहीं नहीं मिला है।
इन दो मामलों में मिला नया वेरिएंट, जो कि दो अलग-अलग स्ट्रेन से मिलकर बना है, इसके हल्के लक्षणों में बुखार, सिर और बदन दर्द प्रमुख है और इसके लिए किसी विशेष मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है।
बता दें कि इससे पहले इजराइल में फ्लोरोना बीमारी का पहला केस मिला था, यह कोविड-19 और इंफ्लूएंजा का मिश्रित संक्रमण था। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बीमारी का पहला मामला एक गर्भवती महिला में मिला था। बताया गया था कि इस गर्भवती महिला ने कोरोना वैक्सीन नहीं ली थी।
इजराइल में महामारी विभाग के मुखिया, सलमान जरका ने कहा कि, इस तरह के वेरिएंट के बारे में हम पहले वाकिफ हैं। आर्मी रेडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, इस स्थिति में हमें ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे कोई गंभीर समस्या नहीं होगी।
 


Share

Leave a Reply