बोर्ड परीक्षा की आंसर सीट के पेज में कटौती, जानिए गणित व भौतिक में होगा कितना पेज...
पांच फीसदी बच्चे ही भर पाते थे पूरे पेज इसलिए कटौती
महासमुुंद। इस साल कक्षा 10 वीं व 12 वीं वार्षिक परीक्षा में माशिमं ने आंसर सीट के पेज में कटौती कर दी है। मार्च में होने वाली परीक्षा में कक्षा 10 व 12 वीं की आंसर सीट केवल 32 पेज की रहेगी। केवल भौतिक व गणित में 40 पेज का आंसर सीट विद्यार्थियों को मिलेगा।
पेज में कटौती करने की वजह कई विद्यार्थियों द्वारा पूरा पेज नहीं भरा जाने को बताया जा रहा है। ऐसे में पेज कोरा रह जाता था। आंसरसीट के मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकनकर्ता शिक्षक को परेशानी होती थी क्योंकि कोरा पेज की भी जांच करना जरूरी है। जांच के दौरान शिक्षक को संबंधित पेज में पेन से अंडर लाइन खींचकर रद्द करना होता है। मूल्यांकनकर्ताओं से फीडबैक मिला था कि इतने पेज की कॉपियां सिर्फ पांच फीसद बच्चे ही भर पाते थेए इसलिए कॉपियों के पेज में कटौती हुई। जिला समन्वयक एस चंद्रसेन ने का कहना है कि आंसर सीट पेज कम करने के लिए माशिमं ने सुझाव मांगा था। जिले से सुझाव भेजा गया है। पेज में कितनी कटौती की गई है इसके बारे में जानकारी नहीं है।
ओपन परीक्षा में भी कटौती की योजना-
माशिमं की तर्ज पर राज्य ओपन स्कूल भी बोर्ड परीक्षाओं में आंसर सीट में कटौती करने की योजना बना रहा है। ओपन स्कूल की इस परीक्षा में भी 40 के बजाय 32 पेज की कॉपियां होंगी। इसके पहले माशिमं ने 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स की कॉपी 40 पेज को छोड़कर बाकी 10 वीं.12 वीं की सभी कॉपियों में 8 पेज की कटौती करके इन्हें 32 पेज करने का निर्णय लिया। पिछले साल माशिमं और राज्य ओपन स्कूल दोनों की परीक्षा में 40 पेज की कॉपियां लागू की गई थी। कॉपियों में पेज की संख्या अधिक होने का प्रयोग करने के बाद जो फीडबैक मिला वह नकारात्मक रहा।
सप्लीमेंट्री देने की बजाए बढ़ाया गया था पेज-
पिछले साल कक्षा 10 वीं में माशिमं ने 40 पेज की उत्तरपुस्तिका की शुरुआत की थी। परीक्षा में स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं देने का नियम बनाया। इसी नियम के चलते माशिमं को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा था। दरअसलए कक्षा 10वीं के ज्यादातर विद्यार्थियों ने अधिकतम 25 पेज ही भर पाए व 15 पेज खाली छोड़ दिए। ऐसे में खाली बचे पेज को जांचकर्ता शिक्षकों को अंडरलाइन करना पड़़ा।







.jpeg)












