BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भारत में शुरू हुआ Apple iPhone 11 का निर्माण, अब कुल छह मॉडल मेड इन इंडिया

भारत में शुरू हुआ Apple iPhone 11 का निर्माण, अब कुल छह मॉडल मेड इन इंडिया
Share

एपल के आईफोन के भारत में निर्माण को लेकर काफी सालों से चर्चा हो रही है। आईफोन के कई सारे मॉडल भारत में बन भी रहे हैं जिनका निर्माण फॉक्सकॉन और विस्ट्रोन कॉर्प कर रही हैं, हालांकि अभी तक भारत में iPhone 11 का निर्माण नहीं हो रहा था, लेकिन अब कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (वाणिज्य और उद्योग) मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि iPhone 11 का निर्माण जल्द ही भारत में शुरू होगा।

पढ़ें : छतीसगढ़ के इस जिले में अब 26 से 2 अगस्त तक लॉकडाउन, 32 कोरोना मरीजो के मिलने के बाद कलेक्टर ने दिए निर्देश

इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय के कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट किया है कि यह एक शुरुआत है। 2020 में iPhone 11, 2019 में iPhone 7 और XR, 2018 में iPhone 6S और 2017 में iPhone SE का निर्माण भारत में शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें : राजधानी में बेवजह बिना मास्क घुमते 20 लोगों पर हुई कार्रवाही

एपल के इस फैसले से कंपनी 20 फीसदी तक आयात शुल्क बचा सकेगी। बता दें ठीक नौ महीने पहले कंपनी ने भारत में iPhone XR असेंबल करने का फैसला लिया था। भारत में एपल के आईफोन का निर्माण पहले से फॉक्सकॉन तमिलनाडु के प्लांट में कर रही है और अपने प्लांट को और विस्तार देने के लिए कंपनी ने हाल ही में भारत में एक बिलियन डॉलर्स यानी करीब 7,500 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है।

फॉक्सकॉन के बाद पेगाट्रोन भारत आने को तैयार
फॉक्सकॉन के बाद अब पेगाट्रोन (Pegatron Corp) भारत में अपना प्लांट लगाने के लिए तैयार है। पेगाट्रोन एपल के आईफोन का निर्माण करती है। इस साल के अंत तक अपने प्लांट के लिए भारत में निवेश की घोषणा कर सकती है। फॉक्सकॉन की तरह पेगाट्रोन भी ताइवान की कंपनी है। पेगाट्रोन के आने के बाद भारत में तीन कंपनियां एपल के आईफोन का निर्माण करेंगी जिनमें तीसरा नाम Wistron Corp का है। आपको बता दें कि पेगाट्रोन दूसरी सबसे बड़ी आईफोन असेंबलर कंपनी है।
 


Share

Leave a Reply