लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
Share

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया अंतर्गत आंगनबाड़ी के रिक्त पदों मे भर्ती के लिए मंगाए जा रहे आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदिकाएं 15 सितंबर तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के चोटिया परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिया जा रहा है। चोटिया परियोजना अंतर्गत कुल 38 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 28 अगस्त से आमंत्रित किया गया है। 

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया ने बताया कि आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर निर्धारित की गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2021 कर दिया गया है। चोटिया परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 14 पदों, सहायिका के 22 पदों और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त 02 पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय बाल विकास परियोजना चोटिया में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया से संपर्क किया जा सकता है।

Share

Leave a Reply