BIG BREAKING : विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मिली अनुमति, विधानसभा सचिवालय ने जारी किया अधिसूचना
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | राज्य सरकार द्वारा विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग राज्यपाल से की गई थी जिस पर राज्यपाल उइके ने फाइल वापस कर सत्र बुलाने से इंकार कर दिया था तथा राज्य सरकार से एक विशेष सत्र हेतु जवाब माँगा था | आज राज्य सरकार के द्वारा राजभवन को जवाब देने के बाद राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है | छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नए कृषि कानून बनाने के लिए 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी हो गई है |







.jpeg)












