छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बीपीएल श्रेणी के बुजुर्गों को नि:शुल्क दिए जाएंगे कृत्रिम अंग...

बीपीएल श्रेणी के बुजुर्गों को नि:शुल्क दिए जाएंगे कृत्रिम अंग...
Share

राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत 9 से परीक्षण और चिन्हांकन शिविर 

महासमुंद। राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन 09, 10 और  11 दिसंबर को किया जाएगा।  कृत्रिम अंग निर्माण कार्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीपीएल श्रेणी के 60 वर्ष, 60 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों को कृत्रिम अंग जैसे दांत, नजर के चश्मे, ट्रायपाड, टेट्रापाड, व्हील चेयर, वाकिंग स्टीक, श्रवण यंत्र, वाकर, एलबो स्टीक, बैसाखी आदि सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदाय किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इन शिविरों के लिए निर्देश दिए है।

उपसंचालक समाज कल्याण धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि कैम्प के समय लगने वाले आवश्यक दस्तावेज के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदत्त दुर्बलता/पात्रता प्रमाण पत्र एवं चश्मा हेतु विजन प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, पेंशन कार्ड (सामाजिक सुरक्षा पेंशन), आधार कार्ड, दो पासर्पोट साईज फोटो, आईडी प्रूफ हेतु राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र या जन्म तिथि दर्शित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों के सहायक उपकरण हेतु पात्रता 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला/पुरूष, बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) वर्ग के व्यक्ति, उम्र दुर्बलता पात्रता प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को प्राथमिक शाला परिसर पटेवा में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक महासमुंद एवं बागबाहरा के हितग्राहियों के लिए आयोजित होगा। 10 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर गड़बेड़ा चौक में पिथौरा, बागबाहरा, बसना के हितग्राहियों के लिए आयोजित होगा। केदूवां सरायपाली में 11 दिसम्बर को बसना एवं सरायपाली के हितग्राहियां के लिए शिविरों का आयोजित होगा।

 

Share

Leave a Reply