BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज का पंचांग, 29 जुलाई 2022: धन-वैभव के लिए करें लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

आज का पंचांग, 29 जुलाई 2022: धन-वैभव के लिए करें लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

 आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 29 जुलाई दिन शुक्रवार है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से श्रावण मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हुआ है. आज शुक्रवार के दिन आपको धन, ऐश्वर्य और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. माता लक्ष्मी को कमल का फूल या लाल गुलाब का फूल और कमलगट्टा पूजा में अर्पित करना चाहिए.माता लक्ष्मी को बताशा, मखाने की खीर या फिर सफेद बर्फी का भोग लगाते हैं. ये चीजें माता लक्ष्मी को अतिप्रिय हैं. लक्ष्मी पूजा में आप शंख और कौड़ी का उपयोग करते हैं, तो इससे भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पूजा के समय आपको श्री लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से अपार धन की प्राप्ति होती है. आज के दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आप ज्योतिष उपाय भी कर सकते हैं.

जो लोग आज शुक्रवार का व्रत रखते हैं, उनको व्रत कथा का पाठ करना चाहिए या उस कथा को सुनना चाहिए. जितना व्रत करने का महत्व है, उतना ही उस कथा को सुनने का भी महत्व है. व्रत कथा सुनने से पाप मिटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. शुक्रवार का व्रत रखने से भौतिक सुख सुविधाओं को प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र भी प्रबल होते हैं. जिनकी कुंडली में शुक्र दोष हो या फिर शुक्र की स्थिति खराब हो, ऐसे लोगों को शुक्रवार व्रत के साथ शुक्र बीज मंत्र का जाप भी करना चाहिए. आज के दिन सफेद वस्त्र, सुगंधित पदार्थ, इत्र, चावल, दूध, मोती, शक्कर आदि का दान करने से भी शुक्र दोष दूर होता है. आइए पंचांग से जानें आजे का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.

29 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण शुक्ल प्रतिपदा
आज का करण – चतुष्पाद
आज का नक्षत्र – पुष्य
आज का योग – सिद्धि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – शुक्रवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:08:00 AM
सूर्यास्त – 07:22:00 PM
चन्द्रोदय – 05:52:00
चन्द्रास्त – 20:00:00
चन्द्र राशि– कर्क

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:35:06
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 12:00:14 से 12:54:30 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:23:11 से 09:17:27 तक, 12:54:30 से 13:48:46 तक
कुलिक– 08:23:11 से 09:17:27 तक
कंटक– 13:48:46 से 14:43:01 तक
राहु काल– 11:06 to 12:45 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:37:17 से 16:31:33 तक
यमघण्ट– 17:25:49 से 18:20:05 तक
यमगण्ड– 15:50:51 से 17:32:36 तक
गुलिक काल– 07:47 to 09:27 तक

Horoscope Today 29 July: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 29 July: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 29 July 2022,Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र  (Astrology) के अनुसार मेष से मीन राशि तक का राशिफल विशेष होने जा रहा है. आज सावन (Sawan 2022) का शुक्ल पक्ष शुरू हो रहा है. आज का नक्षत्र पुष्य (Pushya Nakshatra) है. चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal In Hindi) -

मेष- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. बात-बात पर क्रोध देख आपके अपने आपसे किनारा भी कर सकते हैं. इसलिए कार्य व्यवहार में नम्रता बनाए रखें. मन की चिंता त्याग दें. यह आपको खामखां की उलझनों में फंसाकर कार्य को बिगाड़ सकती है. व्यापार संबंधी रुके हुए कार्य बनते नजर आएंगे. नये व्यापार की प्लानिंग के लिए दिन उपयुक्त है. विदेशी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें, जरा सी असावधानी आपको अस्पताल पहुंचा सकती है. बाहर का भोजन खाने से परहेज करना है. वर्ना सेहत खराब भी हो सकती है. महादेव से परिवार के मंगल स्वास्थ्य की कामना करें.

वृष- लगातार प्रयास के बाद भी कार्य नहीं बन रहा है तो निराशा त्याग दें. आज आपके ग्रह आप पर मेहरबानी के मूड में हैं. आज थोड़ा और प्रयास करें, रुका कार्य बनने की पूरी संभावना है. इससे आप मानसिक रूप से प्रसन्नता को महसूस करेंगे. पुराने निवेश अच्छे ब्याज पर आपको धन लाभ कराएंगे. नौकरीपेशा वाले ऑफिस में कार्य बड़ी सजगता से करें. गलती पर बॉस आपकी क्लास ले सकते हैं.  व्यापारी सरकारी कार्य करते समय कागजी कार्यवाही ठीक से करें. युवाओं को वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा. लीवर के मरीज आज भी अलर्ट रहें. घर में किसी का जन्मदिन है तो उन्हें उपहार ला कर दें.

मिथुन- मन प्रसन्न रहेगा. आज पूरा दिन अच्छा महसूस करेंगे, इसका लाभ उठाएं और दिन भर खुद को भक्तिमय माहौल में बनाए रखें. ओवर कॉन्फिडेंस में आकर किसी को छोटा आंकना ठीक नहीं. ऐसा किया तो यह आपकी बड़ी चूक होगी. इससे आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे. नई नौकरी में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. दवाइयों के कारोबारी अच्छा लाभ कमा पाएंगे. महिलाएं घर के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लें. ऊंचे स्थान पर कार्य करते समय अलर्ट रहें. गिरने से चोट-चपेट की आशंका है. घर के छोटे सदस्य अपने कार्यों से अच्छा नाम कमाएंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी.

कर्क- यदि आप टेक्नॉलजी का पूर्ण उपयोग करने में असमर्थ हैं तो इस ओर अपडेट होना ही होगा क्योंकि इसके बिना सहज ही कार्य में सफलता मिलती नहीं दिख रही है. सहकर्मियों से बेवजह की नोक-झोंक नहीं करनी चाहिए. उनके साथ सहयोगियों की तरह व्यवहार ही उचित है. लोहे के व्यापारी नयी डील में सजग रहें. नए कोर्स और एडमिशन के लिए समय उपयुक्त है. अभिभावक बच्चों के विवाद में न ही बोलें तो अच्छा होगा. सर्वाइकल के मरीज योग और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. देवी रूपी कन्या को कोई उपहार लाकर दें, उनका आशीर्वाद घर में सुख शांति लाएगा. 

सिंह- संकोची स्वभाव त्याग दें. किसी भी क्षेत्र में अपेक्षित सफलता पाने के लिए अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन करना ही होगा, बहिर्मुखी होने में ही लाभ है. अपनी सुंदरता को निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकते हैं. ध्यान को इधर-उधर न भटकाएं। इसे ऑफिस के टारगेट को पूरा करने में केंद्रित करें. व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को आ रहें व्यवधानों से छुटकारा मिलेगा. पुराने रोग से जूझ रहें हैं तो चिंता छोड़ें, अब उसमें आराम मिलेगा. मित्रों से अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं, उनसे मिलने की भी योजनाएं बनेंगी.

कन्या- अकेलापन महसूस कर सकते हैं. इससे उलझन हो तो थोड़ी देर यार दोस्तों के साथ बैठ कर हंसी-मजाक में समय बिताएं. कार्य में मन न लगे तो कोई कॉमेडियन मूवी और संगीत के द्वारा स्वयं का मनोरंजन करें.  फैशन से जुड़े कार्य करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे. विवादित मामलों में सजग रहें, ग्रहों की स्थितियां आपको कोर्ट कचहरी तक का चक्कर लगवा सकती हैं. युवा वर्ग तैश में आकर विवादित मामलों में न उलझें, नहीं तो बेवजह की मुसीबत मोल ले लेंगे.  टांगों में दर्द को लेकर परेशान रहेंगे. साइटिका के मरीज अलर्ट रहें. घर में संध्या आरती के बाद हवन अवश्य करें.

तुला- योजनाओं और काम को लेकर गहन चिंतन करें. इसके बाद ही कोई कदम उठाएं. यदि फिर भी कार्य न बन रहा हो तो दूसरों की मदद या राय लेनी चाहिए. इसमें कतई संकोच न करें, क्योंकि इससे आपका ही काम अटकेगा. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. दुकानदारों को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नयी योजना लानी चाहिए. बीमारियों को ठीक करने के लिए एलोपैथी, होम्योपैथी के अलावा आयुर्वेद का सहारा भी लिया जा सकता है. पीठ में दर्द की शिकायत रहेगी. परिवार में किसी का स्वास्थ्य ठीक न हो तो उनकी देख-रेख आपको भी करनी चाहिए.

वृश्चिक- खूब सोच विचार कर प्रयास करें, आज कठिन विषयों को सुलझाने में सफल रहेंगे. समय को यूं ही न गवाएं, उसका पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले कार्यों को पूरा करें. शोधपरक कार्यों में लगे लोगों का समय अच्छा है. अच्छे से प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी. विदेशी कंपनियों में पैसा लगाने वालों को अभी निराशा हाथ लगेगी. लाभ की संभावना कम ही दिख रही है. युवा वर्ग कला और संगीत में रुचि लेंगे. इससे उनका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा. अकारण ही स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है, सचेत रहें. 

धनु- काम में सफलता चाहिए तो आलस्य रूपी नकारात्मकता को पीछे धकेलना ही होगा. कार्य की पुरानी रणनीति को बदलकर किसी नई रूपरेखा के साथ ठोस योजना बना पाएंगे. इंजीनियरिंग फील्ड के लोगों को आज मेहनत का फल मिलता दिख रहा है. व्यापार को बढ़ाने के लिए पुराने ढर्रे पर ही न चलें. इसके लिए ऑनलाइन कारोबार को भी बढ़ावा दें. युवा वर्ग मोबाइल का अत्यधिक का प्रयोग करने से बचें, बीमारियां चपेट में ले सकती हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों में लापरवाही वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं है. यदि आप विवाह योग्य हैं तो आज अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है. 

मकर- यदि विपरीत परिस्थितियां आएं तो हिम्मत से उनका सामना करें. पीछे न हटें, विवेक और विश्वास का दामन मजबूती से थामे रहे तो परिस्थितियों के अनुकूल होने में समय नहीं लगेगा. भूमि या मकान के खरीद-फरोख्त का मन बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए उपयुक्त है. मार्केटिंग फॉर फाइनेंस से जुड़े लोग लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे. बर्तन का कारोबार करने वाले निराश न हों, आने वाले दिनों में स्थितियां सामान्य होंगी. मौज मस्ती में विद्यार्थी अपना कीमती समय खो सकते हैं, इससे बचें. भारी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे. आर्थिक मामलों में दोस्त और पड़ोसी आपके सहायक बनेंगे.

कुंभ- महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे. यदि कोई सरकारी काम पेंडिंग है तो उसे कल पर न टालें, आज ही उसे पूरा कर लें. नहीं तो हो सकता है कल आपको समय ही न मिले और काम लटकने से आपका नुकसान हो जाए. नए संपर्कों को बनाए रखें, उनसे आपको लाभ की संभावना है. कपड़ों का व्यापार करने वाले नए सामानों का डिस्प्ले अवश्य करें. थायराइड के मरीज सजग रहें. अनिद्रा रोगों को न्योता दे सकती है.  अच्छी नींद के लिए जरूरी सभी उपाय करते रहें. पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी.

मीन- आपके द्वारा दिए गए सुझाव को महत्व मिलेगा. लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें तो सफलता निश्चित है. मन का भटकाव परेशान कर सकता है. मन को एकाग्र करने के लिए योग प्राणायाम का सहारा भी ले सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा सोच समझ कर करें. चार्टर्ड अकाउंटेंट व वकीलों को अच्छे क्लाइंट मिलेंगे. यदि आप इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार कर रहे हैं तो आज अच्छी बिक्री के आसार नजर आ रहे हैं. हाइपर एसिडिटी से बच कर रहना होगा. पारिवारिक रिश्तो में सेल्फिश रवैया न अपनाएं. इससे अपनों का साथ छूट सकता है. घर में कलह भी हो सकती है. 

आज का पंचांग 28 जुलाई 2022, कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग 28 जुलाई 2022, कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

 28 जुलाई गुरुवार 2022


श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या रात -10:16 उपरांत प्रतिपदा
श्री शुभ संवत-2079,शाके-1944, हिजरी सन-1443-44
सूर्योदय-05:14
सूर्यास्त-06:38
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य,योग-
वज्र ,करण-च
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य -कर्क , चंद्रमा-कर्क ,मंगल-मेष ,बुध-कर्क , गुरु-मीन,शुक्र-मिथुन ,शनि-मकर,राहु-
मेष,केतु-तुला

चौघड़िया

सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक शुभ
सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक रोग
सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक उद्वेग
सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक चर
दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक लाभ
दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक अमृत
दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक काल
शाम 04.31 से 06.00 बजे तक शुभ

उपायःतंदूर की बनी रोटी कुत्तों को खिलायें
आराधनाः ऊं हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट कपिभ्यो नम: का 1 माला जाप करें।
नोट-
राहुकाल 13:30 से 15 बजे तक।
दिशाशूल-अग्नेय एवं दक्षिण

।।अथ राशि फलम्।।

Horoscope Today 28 July: इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 28 July: इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 राशिफल-


मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। घर में कुछ विस्‍मयकारी चीजें हो सकती है, दु:खी होने वाली चीजें दिख रही हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्‍कत हो सकती है। इसका ध्‍यान रखें। व्‍यापारिक क्षेत्र में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अभी कोई नया व्‍यवसाय शुरू न करिएगा। अपनों की सेहत पर ध्‍यान दें। नाक, कान, गला की परेशानी आपको हो सकती है। बाकी प्रेम, व्‍यापार संतान सही चलता रहेगा।

मिथुन-निर्णय लेने की क्षमता बड़ी अच्‍छी हो गई है। धनागमन होगा लेकिन निवेश न करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-ऊर्जा का स्‍तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर दृष्टिकोण से। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करना अच्‍छा रहेगा।

सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। मन मस्तिष्‍क प्रभावित है। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति अच्‍छी नहीं है। ध्‍यान देकर चलने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन किसी गलत मार्ग से पैसे न आएं इसका ध्‍यान रखिए। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-कोर्ट-कचहरी में जाने से बचें। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। पिता की सेहत का ध्‍यान रखें। आपकी सेहत ठीक है लेकिन सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। तांबे की वस्‍तु दान करें। सही रहेगा।

वृश्चिक-
अपमानित होने का भय सताएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में कष्‍ट होगा। मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में उतावलेपन से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन कठिनाइयां होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति आ सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।
Aaj Ka Panchang 27 जुलाई 2022 का पंचांग: चंद्रमा करेगा कर्क राशि में प्रवेश...आज किस दिशा में न करें यात्रा?

Aaj Ka Panchang 27 जुलाई 2022 का पंचांग: चंद्रमा करेगा कर्क राशि में प्रवेश...आज किस दिशा में न करें यात्रा?

27 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 July 2022)
27 जुलाई 2022, दिन बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 09:12 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। बुधवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:33 से 02:11 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...

बुधवार की रात चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

27 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jul 27 4:22 AM
चन्द्रास्त - Jul 27 6:29 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है।

27 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:37 AM – 9:16 AM
कुलिक - 10:54 AM – 12:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 05:37 PM – 07:25 PM

शुभ योग (Shubh Yoga)
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से तेइसवें योग का नाम शुभ है। इस योग में किया गया कोई भी कार्य शुभ फल ही प्रदान करता है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति धनवान और सर्वगुण संपन्न होता है। ऐसे लोगों को संसार का हर सुख मिलता है। कभी-कभी इस वजह से ये काफी एरोगेंट भी हो जाते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ इनका व्यवहार दोस्ताना हो जाता है।

Horoscope 27 July 2022: आज इन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर और गणेश जी कृपा, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Horoscope 27 July 2022: आज इन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर और गणेश जी कृपा, पढ़ें सभी राशियों का हाल

आज 27 जुलाई, बुधवार को सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन शिवरात्रि पर जल अर्पित करने से भगवान की कृपा मिलती है। सावन चतुर्दशी और बुधवार का दिन होने से 27 जुलाई को भोलेशंकर के साथ सभी राशियों को गणेश भगवान की कृपा भी मिलेगी। आइए जानें कैसा रहेगा बुधवार को सभी राशियों का हाल

मेष 
आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु अति उत्साहित होने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष 
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।

मिथुन 
बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। 
कर्क 
संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
कला या संगीत के प्रति के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

कन्या
मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्‍ति होगी।

तुला 
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगाा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक 
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु 
मानसिक शान्ति रहेगी। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर 
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।

कुंभ
नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। उच्चाधिकारियों से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मक विचारों से परेशान हो सकते हैं।

मीन 
व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ बढ़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। 

आज का पंचांग 26 जुलाई 2022, कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग 26 जुलाई 2022, कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

 26 जुलाई मंगलवार 2022


श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी शाम -06:17 उपरांत चतुर्दशी
श्री शुभ संवत-2079,शाके-1944, हिजरी सन-1443-44
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:39
सूर्योदय कालीन नक्षत्र-
आद्रा उपरांत पुनर्वसु,योग-
व्याघात ,करण-व
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य -कर्क , चंद्रमा-मिथुन ,मंगल-मेष ,बुध-कर्क , गुरु-मीन,शुक्र-मिथुन ,शनि-मकर,राहु-
मेष,केतु-तुला

चौघड़िया

प्रातः:06:00 से 07:30 अमृत
प्रात:07:30 से 09:00 तक काल
प्रातः 09.00 से 10.30 तक शुभ
प्रातः10:30 से 12:00 रोग
दोपहरः 01.30 से 03.00 तक उद्वेग
शामः 03.00 से 04.30 तक चर
शामः 04.30 से 06.00 तक लाभ

उपायःप्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।
आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी।दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।
खरीदारी के लिए शुभ समयः शामः 04.30 से 06.00 तक अमृत।
उपायः गुड़ खाकर पानी पीकर कार्य आरंभ करें।

आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
राहु काल: 07.30 से 9:00 तक.
दिशाशूल-पूर्व एवं अग्नेय

।।अथ राशि फलम्।।

Aaj Ka Rashifal, 26 जुलाई 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 जुलाई 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

 आज तारीख है 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कानूनी सहयोग मिलेगा. लाभ में वृद्धि होगी. रुके कार्यों में गति आएगी. तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. शेयर मार्केट से लाभ होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.किसी के घर जाने का निमंत्रण आ सकता हैं या फिर घर से ही कोई सदस्य आपको कही चलने को कहेगा. ऐसे में मना ना करे और वहां अवश्य जाकर आए.

लकी नंबर 7

लकी कलर श्वेत

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. योजना फलीभूत होगी. किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है. प्रसन्नता रहेगी. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे. आय में वृद्धि होगी.छात्रों को आज के दिन कुछ रचनात्मक करने का मन करेगा. माता-पिता का भरपूर साथ मिलेगा और घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है.

लकी नंबर 5

लकी कलर भूरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा लाभदायक रहेगी. किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. व्यापार में वृद्धि के योग हैं. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में चैन रहेगा.प्रेम संबंध में हैं तो आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं. यदि दूर रहते हैं तो उनके लिए कुछ स्पेशल करने का विचार मन में आएगा.

लकी नंबर 4

लकी कलर ग्रे

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं. फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. लापरवाही न करें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. विवेक का प्रयोग करें. लाभ होगा.नौकरी की खोज कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ अच्छे ऑफर हाथ में आएंगे लेकिन ध्यान ना देने से वे आपके साथ से निकल सकते हैं. इसलिये इन्हें हाथ से ना जाने दे.

लकी नंबर 3

लकी कलर काला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. रोजगार प्राप्ति होगी. किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा.नौकरी की खोज कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ अच्छे ऑफर हाथ में आएंगे लेकिन ध्यान ना देने से वे आपके साथ से निकल सकते हैं. इसलिये इन्हें हाथ से ना जाने दे.

लकी नंबर 3

लकी कलर काला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा.घर का माहौल धार्मिक रहेगा और शाम के समय मंदिर जाना भी हो सकता है. सभी साथ में मिलकर कहीं घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं.

लकी नंबर 7

लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा. मेहनत का फल मिलेगा. मान-सम्मान मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. नए काम करने की इच्छा बनेगी.मैनेजमेंट के क्षेत्र में जॉब कर रहे लोगों को आज अपने ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचकर रहना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए ही उल्टा दांव पड़ सकता हैं और नौकरी खतरे में आ सकती है.

लकी नंबर 5

लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

बेवजह दौड़धूप रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कोई शोक समाचार मिल सकता है. अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद संभव है. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी.परिवार में सभी आपसे खुश तो होंगे लेकिन आप संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे. किसी बात की चिंता आपको लगी रहेगी. मित्र को परेशान नही करे.

लकी नंबर 9

लकी कलर पीला

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. शत्रु परास्त होंगे. व्यापार ठीक चलेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर संयम रखें.किसी के प्रति आकर्षण हैं तो उससे बातचीत शुरू हो सकती है. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और पहली बार में ही सब कुछ ना कह डाले.

लकी नंबर 8

लकी कलर गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार अच्‍छा चलेगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. मातहतों का सहयोग मिलेगा.किसी बात को लेकर कुछ दिन से परेशान हैं और उसका हल नहीं मिल पा रहा हो तो आज के दिन वह समस्या हल हो जाएगी जिस कारण आपका मन भी प्रसन्नचित्त रहेगा.

लकी नंबर 4

लकी कलर नारंगी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे. प्रसन्नता रहेगी. दूसरों से अपेक्षा न करें. घर-परिवार की चिंता रहेगी. मित्रों में से किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है लेकिन आप उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे. अपना काम करने पर ही आपका ध्यान रहेगा.

लकी नंबर 3

लकी कलर आसमानी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. भाइयों से कहासुनी हो सकती है.विवाह की प्रतीक्षा में है तो आज आपके लिए मामा पक्ष से किसी अच्छे परिवार का रिश्ता आ सकता हैं जो घर में भी सभी को पसंद आएगा.

लकी नंबर 1

लकी कलर संतरी

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 25 जुलाई 2022 सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 25 जुलाई 2022 सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

पंचांग जुलाई 25 2022, सोमवार

  • विक्रम संवत - 2079, राक्षस
  • शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
  • पूर्णिमांत - श्रावण
  • अमांत - आषाढ़

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण पक्ष द्वादशी है. सूर्य कर्क राशि में संचरण करेंगे चन्द्रमा जुलाई 25, 11:33 AM तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन में संचार करेगा.

आज का पंचांग

कृष्ण पक्ष द्वादशी

नक्षत्र: म्रृगशीर्षा

आज का दिशाशूल: पूर्व दिशा

आज का राहुकाल: 7:36 AM – 9:15 AM

 

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय - 5:58 AM
  • सूर्यास्त - 7:08 PM
  • चन्द्रोदय - Jul 25 2:44 AM
  • चन्द्रास्त - Jul 25 4:48 PM

शुभ काल

  • अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
  • अमृत काल - 03:10 PM – 04:58 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 AM – 05:10 AM

योग

  • ध्रुव - Jul 24 02:01 PM – Jul 25 03:03 PM
  • व्याघात - Jul 25 03:03 PM – Jul 26 04:07 PM

 

  • अमृतसिद्धि योग - Jul 25 05:58 AM - Jul 26 01:06 AM (Mrigashirsha and Monday)
  • सर्वार्थसिद्धि योग - Jul 25 05:58 AM - Jul 26 01:06 AM (Mrigashirsha and Monday)
Horoscope Today 25 July: इन राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम, जानें अन्य राशियों का भी हाल

Horoscope Today 25 July: इन राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम, जानें अन्य राशियों का भी हाल

 ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने खाने पीने की आदतों को बदलना होगा, नहीं तो अत्यधिक मिर्च मसाले व तले भुने खाने से आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऑफिस में विरोधी आप के खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि वह अपने साथी के साथ किसी भी पार्टी को करने के मूड में रहेंगे। आपको अपने बिजनेस में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आपके धन कमाने के मार्ग में व्यवधान आएंगे। आपके मन में किसी नए कार्य को करने के लिए उत्साह बना रहेगा और आप किसी नए निवेश की योजना में भी धन लगा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको अपने किसी भी रुके हुए कानूनी कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपका सिरदर्द बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह मिलवा सकते हैं और आपको कोई शुभ सूचना सुनकर मन को सुकून मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि किसी कार्य को करें, तो उसमें संयम बनाए रखें, नहीं तो आप परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको घर व बाहर किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में ना पड़ना अच्छा रहेगा। सायं काल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे और आपको आज फोन या एसएमएस के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपनी परेशानियों से निजात मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपका परिचय होगा, जिससे आपको फायदा होगा। आपकी कोई खास चीज खोने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप फिर भी लोगों के साथ प्रसन्न नजर आएंगे। यदि किसी से रुपए पैसे का लेनदेन चल रहा है, तो उनसे आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपके कुछ अच्छे नए दोस्त भी बनेंगे। यदि आप किसी साझेदार के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में कोई खास परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके काम भी बनते नजर आएंगे। आप परिवार

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपके कुछ अच्छे नए दोस्त भी बनेंगे। यदि आप किसी साझेदार के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में कोई खास परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके काम भी बनते नजर आएंगे। आप परिवार में छोटे बच्चे व जीवन साथी के साथ व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उनकी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और किसी से मिलकर रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।कार्य क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। निवेश करने वाले लोगों के साथी धोखा दे सकते है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। छोटे-मोटे झगड़े यदि घर परिवार में चल रहे थे, तो वह समाप्त होंगे और परिवार में खुशियां आएगी। उनके परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन हो सकता है, लेकिन संतान की संगति को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे व बढ़ते हुए खर्चे भी आपकी परेशानी का कारण बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को निवेश की टेंशन से छुटकारा मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन में खाने-पीने में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसके बाद आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

 

 

Aaj Ka Panchang 24 July: जानें रविवार का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त व दिशाशूल, आज सूर्य देव की पाएं कृपा

Aaj Ka Panchang 24 July: जानें रविवार का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त व दिशाशूल, आज सूर्य देव की पाएं कृपा

 Aaj Ka Panchang 24 July 2022: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्‍तार से ज्ञात होगी।

24 जुलाई 2022 दिन-रविवार का पंचाग
सूर्योदयः- प्रातः 05:20:00
सूर्यास्तः- सायं 06:40:00

विशेषः- रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए।
विक्रम संवतः- 2079
शक संवतः- 1944
आयनः- दक्षिणायन
ऋतुः- वर्षा ऋतु
मासः-श्रावण माह
पक्षः- कृष्ण पक्ष

तिथिः- एकादशी 01:47:00 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि
तिथि स्वामीः-एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं।
नक्षत्रः- रोहिणी 11:38:00 तक तदोपरान्त श्रवण
नक्षत्र स्वामीः- रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा देव हैं तथा मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं।
योगः- वृद्धि 02:00:00 तक तदोपरान्त ध्रुव

दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:52:00 से 05:34:00 बजे तक।
राहुकालः- राहुकाल 05:34:00 से 07:17:00 बजे तक।
तिथि का महत्वः- एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।
“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”

Rashifal : 24 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Rashifal : 24 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

 Horoscope Tomorrow 24 July 2022 Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 जुलाई 2022 को दिन रविवार है और श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी है। रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। आज के दिन लोग सूर्य देव अर्घ देते हैं।  माना जाता है कि रविवार को नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करने से आत्मबल बढ़ता है। शरीर भी रोगों से मुक्त होता है। लेकिन सावन का महीना होने से शिव मंदिर में भी आजकल लोग प्रतिदिन पूजा करने, विल्बपत्र चढ़ाने जाते हैं। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 24 जुलाई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में संयत रहें।  किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति के ल‍िए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं।  माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि- संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।  सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता से धन की प्राप्‍ति होगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन की संभावना हैं। 

सिंह राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते है। तरक्‍की के योग हैं। 

कन्या राशि- सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।  पिता के सहयोग से वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्‍ट रहेंगे।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान भी रहेगा।  मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। तनाव से दूर रहें। 

धनु राशि- कारोबार की स्थिति पर ध्यान रखें।  कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

मकर राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।  अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। उच्‍चाधि‍कारि‍यों से मतभेद हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है।

कुंभ राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।  सन्तान की ओर से सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्‍की के योग हैं। 

मीन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें।  माता-पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। प‍िता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

Today Panchang : पंचांग से जानें आज के शुभ- अशुभ मुहूर्त... राहुकाल में न करें शुभ कार्य

Today Panchang : पंचांग से जानें आज के शुभ- अशुभ मुहूर्त... राहुकाल में न करें शुभ कार्य

 23 जुलाई, शनिवार, 1 श्रावण (सौर) शक 1943, 7 श्रावण मास प्रविष्टे 2079, 23 जिल्हेज सन् हिजरी 1443, श्रावण कृष्ण दशमी प्रात: 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत एकादशी, कृत्तिका नक्षत्र सायं 7 बजकर 3 मिनट तक तदनंतर रोहिणी नक्षत्र, गण्ड योग मध्याह्न 1 बजकर 7 मिनट तक पश्चात् वृद्धि योग, भद्रा (करण) प्रात: 11 बजकर 28 मिनट तक, चंद्रमा वृष राशि में दिन-रात।

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:37 AM
सूर्यास्त - 7:18 PM
चन्द्रोदय - Jul 24 1:43 AM
चन्द्रास्त - Jul 24 3:06 PM

आज के शुभ मुहूर्त- 

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:15 ए एम से 04:56 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:04 पी एम से 07:28 पी एम
  • अमृत काल- 04:23 पी एम से 06:10 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 12:07 ए एम, जुलाई 24 से 12:48 ए एम, जुलाई 24
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:03 पी एम से 05:38 ए एम, जुलाई 24
  • अमृत सिद्धि योग- 07:03 पी एम से 05:38 ए एम, जुलाई 24

    आज के अशुभ मुहूर्त- 

    • राहुकाल- 09:02 ए एम से 10:45 ए एम
    • यमगण्ड- 02:10 पी एम से 03:53 पी एम
    • गुलिक काल- 05:37 ए एम से 07:20 ए एम
    • विडाल योग- 05:37 ए एम से 07:03 पी एम
    • वर्ज्य- 05:44 ए एम से 07:31 ए एम
    • दुर्मुहूर्त- 05:37 ए एम से 06:32 ए एम
Aaj Ka Rashifal 23 July 2022: शनिवार का दिन इन तीन राशियों के लिए होगा खास, वहीं इनके ऊपर होगी शनिदेव की कृपा

Aaj Ka Rashifal 23 July 2022: शनिवार का दिन इन तीन राशियों के लिए होगा खास, वहीं इनके ऊपर होगी शनिदेव की कृपा

 नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 23 July 2022: सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। बता दें कि दशमी तिथि सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही वृद्धि योग दोपहर 1 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर रविवार दोपहर 2 बजे तक रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अच्छी स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करेंगे अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत के चलते बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। भूमि, भवन आदि खरीदने पर विचार कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है समाज में नाम सम्मान बढ़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। पूर्व में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का फायदा प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ होगा। गैर जरूरी मामलों में अपनी ऊर्जा व समय बर्बाद न करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। सफलता के रास्ते खुलेंगे। सभी काम समय पर निपट जाएंगे। बिज़नेस मीटिंग के लिए किसी दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैजो उम्मीद से ज्यादा फायदेमंद रहेगी। गीत, संगीत से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। दिन का अधिकतर समय मौज मस्ती में बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।पिछले दिनों से चल रहे तनावों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक उलझने कम होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब पर बेहतर प्रभाव डालेगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यापारिक गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारू रूप से शुरू होंगे आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। दिन का अधिकतम समय परिवारजनों के साथ बिताएंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक परेशानियों से सामना हो सकता है कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें।खर्चों की अधिकता से मासिक बजट बिगड़ सकता है। इस मुश्किल समय में मित्रों के सहयोग से नए आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगो का समय अच्छा रहेगा।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति आपके अनुकूल होती जाएगी।कार्यक्षेत्र में आपका रवैया भ्रमित रह सकता है जिसके कारण मन में चिड़चिड़ाहट रहेंगी,समय पर कार्य पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। धैर्य बनाए रखें। किंतु धीरे धीरे स्थिति को अपने काबू में कर लेंगे आय में सुधार होगा। किंतु खर्चों की अधिकता रहेंगी।व्यापारिक क्षेत्र में किसी अहम व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसके जरिए धन लाभ होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सहकर्मियों के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भूमि, भवन खरीदने का योग बन रहा है। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। पढ़ने लिखने में मन लगेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेंगी जिसके कारण व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान न दे पाएंगे। बेवजह किसी से ना उलझें संयम से काम लें। काम का दबाव बना रहेगा किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी किंतु शत्रु पक्ष से सावधान रहें कोई भी गैरजिम्मेदाराना रवैया आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। शेयर मार्केट, एवं सट्टा बाजार से धनलाभ होगा आकस्मिक मुनाफ़े के योग बन रहे है। छात्रों के लिए समय बेहतर परिणाम लेकर आ रहे हैं।आज आपकी अध्यात्म में रुचि जगेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। छात्रों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में चल रहीं समस्याओं का अंत होगा मान सम्मान की वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान प्राप्त होगा। अध्यात्म में आपकी रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय बेहतर परिणाम लेकर आ रहे हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन उतार चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम अटक सकता है जिसके चलते परेशानी का अनुभव करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।व्यापारिक गतिविधि या सामान्य रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है। मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है।

 
Aaj Ka Rashifal 22 July 2022: इन 3 राशि वालों के नौकरी में होगी तरक्की, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 July 2022: इन 3 राशि वालों के नौकरी में होगी तरक्की, जानिए आज का राशिफल

मेषः मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. माता पिता का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कारोबार में सामान्य लाभ होगा.

वृषः धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा. रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है. आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं. घर पर रिश्तेदारों का आगमन होगा. किसी प्रियजन से भेंट मुलाकात हो सकती है.

मिथुनः आज आपको सावधान रहने की जरुरत है. व्यर्थ के वाद विवाद से बचें. बेवजह क्रोध के चलते मुश्किल में फंस सकते हैं. परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

कर्कः पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. व्यर्थ की भगदौड़ लगी रहेगी. माता-पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कारोबार में अड़चने आ सकती है.
 
सिंहः खर्चों में हुई वृद्धि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में तरक्की संभव है. कारोबार में स्थान परिवर्तन के योग हैं. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

कन्याः धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. इस राशि के उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं.

तुलाः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन अनुकूल है. इस राशि के कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है.

वृश्चिकः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. आज आप शाम को मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन अनुकूल है.

धनुः मन प्रसन्न रहेगा. घर पर धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है. माता-पिता के सहयोग से कारोबार में उत्तम लाभ होगा. भुमि या मकान लेने के योग हैं. आज आपको जीवनसाथी के तरफ से कुछ सरप्राइज मिल सकता है.

मकरः आज का  दिन सामान्य रहने वाला है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है. शाम को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कारोबार में नया निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है.

कुंभः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. नये जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी.

मीनः परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आज ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. समाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. कारोबार में उत्तम लाभ होगा.

आज का पंचांग 21 जुलाई 2022, कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग 21 जुलाई 2022, कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

 गुरुवार 21 जुलाई 2022 पंचांग


विक्रम संवत – 2079, राक्षस
शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत – श्रावण
अमांत – आषाढ़
वार – गुरुवार
सूर्योदय – 5:56 am
सूर्यास्त – 7:09 pm
चन्द्रोदय – 12:10 am
चन्द्रास्त – 1:12 pm
अयन – दक्षिणायन
द्रिक ऋतु – वर्षा

सूर्य व चंद्रमा का समय और राशि

सूर्य का समय और राशि
सूर्योदय – 5:56 am
सूर्यास्त – 7:09 pm
सूर्या राशि
सूर्य कर्क राशि पर है
चंद्रमा का समय और राशि
चन्द्रोदय – Jul 21 12:10 am
चन्द्रास्त – Jul 21 1:12 pm
चंद्र राशि
चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चौघड़िया

शुभ (वार वेला) – 05:56 am से 07:35 am तक
रोग – 07:35 am से 09:15 am तक
उद्बेग – 09:15 am से 10:54 am तक
चर – 10:54 am से 12:33 pm तक
लाभ 12:33 pm से 14:12 pm तक
अमृत – 14:12 pm से 15:51 pm तक
काल (काल वेला) – 15:51 pm से 17:30 pm तक
शुभ (वार वेला) – 17:30 pm से 19:09 pm तक

Rashifal : 21 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashifal : 21 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 Horoscope Rashifal 21 July 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 जुलाई 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 21 जुलाई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यर्थ के विवादों से उलझन बढ़ सकती हैं।

वृष राशि- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। विवादों से बचकर रहें।

मिथुन राशि- बातचीत में संयत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। भाइयों को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति में सुधार होगा। सार्थक परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।

सिंह राशि- खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कारोबार का विस्तार होने के योग बन रहे हैं। लाभ होगा।

कन्या राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रह सकती हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी हो सकती है। अति उत्साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आय में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिडा़पन रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुखद समाचार मिलेगा।

धनु राशि- मन शान्त रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि- आत्मविश्वास रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मात-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज का पंचांग 20 जुलाई 2022 : कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग 20 जुलाई 2022 : कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

 0 जुलाई बुधवार 2022


श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी दिन -12:09 उपरांत अष्टमी
श्री शुभ संवत-2079,शाके-1944, हिजरी सन-1443-44
सूर्योदय-05:10
सूर्यास्त-06:42
सूर्योदय कालीन नक्षत्र-रेवती उपरांत अश्विनी ,योग-सुकर्मा ,करण-बव
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य -कर्क , चंद्रमा-मीन ,मंगल-मेष ,बुध-कर्क , गुरु-मीन,शुक्र-मिथुन ,शनि-मकर,राहु-मेष,केतु-तुला

चौघड़िया

सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक लाभ
सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक अमृत
सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक काल
सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक शुभ
दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक रोग
दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक उद्वेग
दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक चर
शाम 04.31 से 06.00 बजे तक लाभ
राहुकाल 12 से 3 1:30 तक।
उपायः गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए
शुभ समयः दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक
दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर

Aaj Ka Rashifal,20 जुलाई 2022: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ...पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,20 जुलाई 2022: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ...पढ़े आज का राशिफल

 ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में मंगल और राहु हैं। मिथुन राशि में शुक्र हैं। कर्क राशि में सूर्य और बुध हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। अच्‍छा होगा।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। सम्‍पन्‍नता की ओर बढ़ेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत शुभ दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।मिथुन-व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। शुभ कार्यों से जुड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। अत्‍यंत शुभ समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। सम्‍मान में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापार बहत अच्‍छा चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्‍यम बना हुआ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-अत्‍यंत शुभ समय है। शादी-ब्‍याह तय हो सकता है। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। विरोधी परास्‍त होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-लिखने-पढ़ने के लिए अति उत्‍तम समय है। यदि आप पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस समय बहुत अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान बहुत बढ़िया है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं है। विद्यार्थीगण कन्‍फ्यूज हो सकते हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-कुटुम्‍बीजनों से बहुत प्रेम मिलेगा। आपसी सौहार्द बढ़ेगा। धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

मीन-शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। संतान और प्रेम जीवन में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। पीली वस्‍तु पास रखें।

आज का पंचांग, 19 जुलाई 2022: आज करें मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग, 19 जुलाई 2022: आज करें मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

 आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 19 जुलाई दिन मंगलवार है. आज श्रावण माह के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि है. आज सावन माह में मंगलवार को पड़ने वाला पहला मंगला गौरी व्रत का दिन है. यह व्रत सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है. हर मंगलवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना के लिए यह व्रत और पूजा-पाठ बड़ी ही श्रद्धा भाव से करती हैं. यदि इस व्रत को कुंवारी कन्याएं रखें, तो योग्य जीवनसाथी पाने की इच्छा पूर्ण हो सकती है. आज के बाद मगंला गौरी का दूसरा व्रत 26 जुलाई, तीसरा व्रत 2 अगस्त और चौथा यानी आखिरी मंगला गौरी व्रत 9 अगस्त को पड़ेगा.

मंगला गौरी व्रत की पूजा-विधि
आज के दिन मां मंगला गौरी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. इसके लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं. साफ वस्त्र धारण कर लें. पूजा स्थल की साफ-सफाई करें. वहां चौकी रखें, उस पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं. मां मंगला गौरी की मूर्ति या तस्वीर रखें. पूजा में सुहाग की चीजें (16 श्रृंगार) चढ़ाएं. इलायची, लौंग, सुपारी, सूखे मेवे, मिठाई आदि भी चढ़ाएं. आरती करने के बाद मां मंगला गौरी व्रत की कथा पढ़ें. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए, तो सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं. सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, उनका वैवाहिक जीवन सुखद बीतता है और पति की उम्र भी लंबी होती है.

आज मंगलवार का व्रत भी रखा जाता है. इस दिन श्री हनुमान जी की पूजा की जाती है. हनुमान जी के भक्त विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि जो लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं, उनकी कुंडली में मौजूद मंगल ग्रह बेहद फलदायी होता है. मांगलिक दोष वाले व्यक्ति को मंगलवार का व्रत अवश्य करना चाहिए. यह व्रत करने से संतान का सुख प्राप्त होता है. भगवान हनुमान की कृपा सदा आपके ऊपर बनी रहती है. शनि दोष से मुक्ति मिलती है. शत्रुओं का नाश होता है.

19 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण कृष्णपक्ष षष्ठी
आज का करण – वणिज
आज का नक्षत्र – उत्तराभाद्रपदा
आज का योग – अतिगंड
आज का पक्ष – कृष्णपक्ष
आज का वार – मंगलवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 6:04:00 AM
सूर्यास्त – 7:26:00 PM
चन्द्रोदय – 23:30:00
चन्द्रास्त – 11:18:00
चन्द्र राशि– मीन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:44:36
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 11:59:42 से 12:54:40 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:19:48 से 09:14:46 तक
कुलिक– 13:49:39 से 14:44:37 तक
कंटक– 06:29:51 से 07:24:49 तक
राहु काल– 16:06 to 17:46
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:19:48 से 09:14:46 तक
यमघण्ट– 10:09:45 से 11:04:43 तक
यमगण्ड– 09:01:02 से 10:44:06 तक
गुलिक काल–12:45 to 14:25