आज का राशिफल
आज का राशिफल
मेष:
आज आपको कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे, पर जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें।
वृष:
विश्वास कीजिए कि ख़ुद पर यक़ीन ही बहादुरी की असली परख है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं।
मिथुन:
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। आप जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजऱेगा।
कर्क:
आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल ही के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुजऱे हैं। नई गतिविधियां और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं।
सिंह:
अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक्त एक-दूसरे के साथ बिताएं। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है।
कन्या:
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। आपका चुंबकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं।
तुला:
ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुंचाएंगे। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।
वृश्चिक:
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं।
धनु:
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है। रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं।
मकर:
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सबकुछ इसी के माध्यम से आता है। परिवार को पर्याप्त समय दें।
कुंभ:
शाम का वक्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फि़ल्म, थिएटर या रेस्तरां में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। आपको जीवनसाथी से सरप्राइज़ मिल सकता है। व्यवहार में सरलता लाने की जरूरत है।
मीन:
किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है।
आज का राशिफल
आज का राशिफल
मेष:
बेकार के ख्य़ालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे।
वृष:
थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं।
मिथुन:
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी जि़ंदगी और सेहत का सम्मान करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा।
कर्क :
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं।
सिंह :
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है।
कन्या :
आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।
तुला:
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जि़ंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इनसान को आलोकित करता है।
वृश्चिक :
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं, तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे।
धनु :
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है।
मकर :
माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।
कुंभ :
हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है।
मीन :
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराजग़ी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
आज का राशिफल
आज का राशिफल
मेष:
कोई बाहरी सलाह आपकी गहरी बैठी धारणाओं की पुष्टि करेगी। अब आपका कम सिर्फ उस सलाह पे काम करना है। आपका स्वास्थ्य सही है, संतुलित आहार लेते रहिए और सब कुछ सही हो जाएगा।
वृष :
आज कई अवांछनीय लोगों से सामना हो सकता है, उनसे बचने की भरपूर कोशिश करें। अनचाही बहस मे न पड़ें। ग्रहों की स्थिति आपको पुन: ऊर्जावान बनाएगी। आप सही मार्ग पर जा रहे हैं।
मिथुन :
अपने किसी साथी के साथ अप्रत्याशित सहमति बना पाएंगे। जल्दबाज़ी में निर्णय ले सकते हैं। अपने साथ आप काफी सख्ती से पेश आ रहे हैं और थकान के कुछ स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं, जिन्हें नजऱअंदाज़ न करें।
कर्क:
अपने आसपास के लोगों की समस्याओ को आप अच्छी तरह समझ पा रहे हैं। बहुत कठोर सलाहें न देने का प्रयास करें। अपनी संवेदनशीलता को बेहतर तरीके से नियंत्रित करें और आपकी ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी सेहत में सुधार हो रहा है, क्योंकि आप अपनी ऊर्जा का सही तरीके से प्रयोग कर रहे हैं।
सिंह:
जो लोग आपसे ईष्र्या रखते हैं उनका सामना करने का सबसे अच्छा तरीका स्पष्टवादिता ही है। अपनी साफग़ोई ज़ाहिर कर देंज्. वो भी एक मुस्कान के साथ! आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा अगर आप बीते हुए कल को दृढ़तापूर्वक भूलकर आगे बढ़ेंगे। आपको बहुत अच्छा करने की ज़रूरत है।
कन्या:
आपके चारो तरफ बढ़ती हुई मांगें आपको संकोची बना रही हैं। निश्चय कर लें कि आप किस दिशा में जाना चाहते हैं। उदासीनता और काम के बीच जूझ रहे हैं जिससे पता चलता है कि आप अपनी ऊर्जा का बहुत बड़ा हिस्सा खर्च कर रहे हैं, इसलिए आराम से काम करें।
तुला:
आप अच्छे बहुत, लेकिन आपको किसी रिश्ते में पडऩे से पहले उसके बारे में पूरी तरह सोच लेना चाहिए! ऐसा करने से आपको अत्यधिक संतुष्टि मिलेगी। आपकी भावनात्मक कमजोरी आपको मुश्किल में डाल सकती है। ऐसा समय है, जिसमें आपको वास्तव में एक ब्रेक की आवश्यकता है।
वृश्चिक:
अपने दृष्टिकोण में आप लापरवाह और चिंतामुक्त हैं। आपके संपर्क अत्यधिक सुखद रहेंगे। अपने खानपान की गुणवत्ता पर बहुत अधिक वरणात्मक होना आपके हित में है। परिणामस्वरूप आप अच्छा महसूस करेंगे।
धनु:
आज आप जो प्रयास करेंगे भाग्य उसमें आपका साथ देगा – यही समय है कि आप कुछ वित्तीय निवेश कएरने पर विचार करें, और अपने बजट पर दोबारा सोचें। अपना जी जान लगा देने के प्रति आपका रुझान आपकी ऊर्जा को कम करेगा। अपनी ऊर्जा को एक संतुलित भोजन से पूरा करने का प्रयास करें।
मकर:
आसपास के लोगों के लिए आप बहुत परवाह करते हैं, और आपका गर्मजोशी भरा व्यवहार उन्हें वास्तव में सुख देता है। किसी ऐसी बुरी आदत को पहचानना होगा जिसके बुरे परिणाम हो सकते हैं।
कुंभ:
आपकी प्रतिक्रियाएँ रचनात्मक हैं, बेकार के संकोच में समय बर्बाद न करें। अपने पेट पर ध्यान दें और बहुत ज्यादा न खाएं। अपने खान-पान की समीक्षा करें और शक्कर की मात्रा कम करें।
मीन:
आपकी सकारात्मकता के कारण आसपास के लोगों से प्रशंसा प्राप्त होगी और आपकी हाजिर जवाबी अपना काम करेगी। सहिष्णु बनें, क्योंकि हर कोई आपकी गति से काम नहीं कर सकता। अपने लीवर का ख्याल रखें और जरूरत से ज्यादा न खाएं।
मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 16 दिसम्बर 2021 दिन गुरुवार को दिन में 2:27 बजे, ग्रहो में राजा की पदवी प्राप्त सूर्य देव का गोचरीय संचरण मूल नक्षत्र एवं धनु राशि मे प्रारम्भ होगा। इसी के साथ खरमास हो जाएगा आरम्भ। विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्तों का हो जाएगा अभाव।
एक संवत्सर में अर्थात एक वर्ष में बारह राशियों पर भ्रमण करते हुए सूर्य बारह संक्रांति करते हैं। सूर्य देव जब एक राशि से दूसरी राशि मे प्रवेश करते है तो यह स्थिति संक्रांति अर्थात गोचर कहलाती है। अपनी बारह संक्रांतियों के दौरान जहाँ सूर्य वर्ष में एक बार एक माह के लिए अपनी उच्च स्थिति में रहकर अपने सम्पूर्ण फल में उच्चता प्रदान करते हैं, और एक बार अपनी राशि सिंह में स्वगृही रहकर भी अपने सभी कारक तत्वों, आधिपत्य अर्थात प्रभावों में संपूर्णता प्रदान करते है तो, वही एक माह के लिए अपनी नीच स्थिति को प्राप्त करते हुए निम्न फल भी प्रदान करते हैं।
शुक्र ग्रह की राशि तुला में सूर्य की स्थिति सबसे कमजोर होती है। अपने इसी स्वाभाविक संचरण के क्रम में जब सूर्य का गोचरीय संचरण देव गुरु बृहस्पति की राशियों धनु एवं मीन में होता है तब वह मास ,खरमास या धनुर्मास कहलाता है। खरमास में विवाह आदि महत्वपूर्ण शुभ कार्य नही किये जाते हैं परंतु भगवत आराधना की दृष्टिकोण से यह मास अति उत्तम मास होता है। इस प्रकार इस अवधि में जहाँ शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहते है वही आत्मचिन्तन और ईश आराधना के लिए श्रेष्ठ समय होता है। क्योंकि इन दोनों राशियों के तथा इस महिने के अधिपति देव गुरु बृहस्पति के होने से भगवद् भक्ति तथा शुभफल की प्राप्ति के लिए सर्वोत्तम महिने के रूप में मान्य है।
इस वर्ष 16 दिसम्बर दिन गुरूवार को सूर्य देव वृश्चिक राशि का परित्याग कर दिन में 2 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि पर आरूढ़ हो जायेंगे और इसी के साथ ही खरमास आरम्भ हो जाएगा । सूर्य देव 14 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट तक धनु राशि मे गोचरीय संचरण करते रहेंगे । इस प्रकार लगभग एक महीने तक सूर्यदेव धनु राशि पर गोचरीय संचरण करते रहेगे । तत्पश्चात 14 जनवरी दिन शुक्रवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट पर धनु राशि को छोड़कर शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करेगे। इसी के साथ एक महिने से चल रहे धनुर्मास अर्थात खरमास का समापन हो जाएगा। मकर राशि मे प्रवेश करने के साथ ही सूर्य देव उत्तरायण की गति प्रारम्भ करते है । और इसी के साथ विवाह आदि शुभ कार्यो के लिए शुभ मुहूर्त्त मिलने लगते है।
खरमास में निम्न कार्य किये जा सकते हैं
दो ग्रह ,सूर्य ,चन्द्रमा और बृहस्पति में से किसी दो ग्रहो का बल प्राप्त होने से पुंसवन, सीमन्तोन्यन, प्रसूति स्नान, जातकर्म, अन्नप्राशन, विपणीव्यापार, पशुओं की खरीद और विक्रय, भूमि क्रय- विक्रय, हलप्रवहण, धान्य स्थापन, भृत्य कर्मारम्भ, शस्त्रधारण, शय्या- उपभोग, आवेदन पत्र लेखन, इष्टिका निर्माण, इष्टिकादहन, रक्त वर्ण और कृष्ण वस्त्र धारण, रत्नधारण, जलयन्त्र- कर्म, मुकदमा सम्बन्धी कार्य, वाद्य कलारम्भ, शल्यकर्म, नृत्यकलारम्भ, धान्यछेदन, वृक्षारोपण, कार्यारम्भ, नौकरी प्रारम्भ,आभूषण निर्माण इत्यादि कार्य करने योग्य हैं ।
अविहित अर्थात जो कार्य नही किये जा सकते हैं :-
वरवरण, कन्यावरण, विवाह सम्बन्धी समस्त कार्य, वधूप्रवेश, द्विरागमन, गृहारम्भ, गृहप्रवेश, वेदारम्भ, उपनयन, मुण्डन, दत्तक पुत्र ग्रहण, विद्यारम्भ, देव प्रतिष्ठा, कर्णवेध, जलाशय- वाटिका आरम्भ इत्यादि कार्य अविहित हैं।
आज का राशिफल
आज का राशिफल
आज का राशिफल
मेष:
आपका दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार रहेगा। किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी।
वृष:
आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।
मिथुन:
आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
कर्क :
आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे।
सिंह:
आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी।
कन्या:
आज का दिन शुभफलदायी है। आज बाहर का खाना-पीना टालिएगा। परिजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। पानी से बचिएगा एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहने में ही भलाई है।
तुला:
आज का आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है।
वृश्चिक:
आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे।
धनु:
आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा होंगी। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी। अत: क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी
मकर:
आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छी नहीं होगी। परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। छाती में दर्द या कोई विकार होगा। चैन की नींद नहीं आएगी। सामाजिक रूप से मानहानि की संभावना है, इसलिए पानी एवं स्त्रियों से दूरी रखिएगा।
कुंभ:
आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगे। उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी।
मीन:
आज अपने खर्च पर संयम रखें। आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतिएगा। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
आज का राशिफल
आज का राशिफल
मेष राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। भाइयों के सहयोग से तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृष राशि-
धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि-
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि-
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संचित धन में कमी आएगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।
सिंह राशि-
मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्य की पूर्ति होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कन्या राशि-
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
तुला राशि-
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि-
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
धनु राशि-
धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि-
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। मानसिक शांति तो रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
मीन राशि-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता के परिवार से किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।
आज का राशिफल
मेष :
असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। पारम्परिक कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।
बृषभ :
वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे। अत: अपने दिनचर्या को सुधार, समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन :
भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनाकर रखें।
कर्क :
भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। अत्याधिक कार्यों का बोझ अकेली जान पर पड़ सकता है।
सिंह :
संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों की अपने क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा होगा।
कन्या :
निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
तुला :
किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में संबंधों का सहयोग मिलेगा। स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है। स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
वृश्चिक :
गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी।
धनु :
पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का लाभ उठाएंगे। कोई नई योजना उत्साहित करेगी।
मकर :
किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कुंभ :
कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन :
नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। साधनाभाव से मन चिंतित होगा। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
आज का राशिफल
मेष :
व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।
वृषभ :
आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।
मिथुन :
रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा संभवत: आज टालिए। क्रोध से स्वयं कोई हानि होने की संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखिएगा। मानहानि न हो जाय इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क:
आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी।
सिंह:
मानसिक रूप से चिंता से मन व्यग्र रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे। इसलिए आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलिएगा।
कन्या:
आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की सलाह है।
तुला:
आज आप शारीरिकरूप से शिथिलता और मानसिकरूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दीजिएगा।
वृश्चिक:
आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु:
आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की सलाह है। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
मकर:
आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। आफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा।
कुंभ:
आज किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन नहीं करने की सलाह है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं रहेगें। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन:
सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों-स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है।
आज का राशिफल
मेष:
व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा में न उतरें वही आप के लिए हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है, ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।
वृषभ:
शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंगों को टाल दीजिएगा।
मिथुन:
मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी।
कर्क:
मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है।
सिंह:
मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आत्म विश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या:
सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धन हानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवत: टाल दीजिएगा।
तुला:
नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। स्थावर संपत्ति से संबंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
वृश्चिक:
निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवार जनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे।
धनु:
कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। मध्याहन के बाद आप कुछ दुविधा में रहेंगे। घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है।
मकर:
वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।
कुंभ:
सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी। परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडऩे की संभावना है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखिएगा।
मीन:
किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।
आज का राशिफल
मेष राशि :
परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्पवत्तिअ का विस्तार हो सकता है। आत्मासंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
वृष राशि :
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मिथुन राशि :
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। चिकित्सकीय खर्चों में वृद्धि होगी। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं।
कर्क राशि :
मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। समस्याएं परेशान करती रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि :
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत में रुझान हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि :
मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से सन्तोषजनक समाचार मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्म विश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। संचित धन की हानि हो सकती है।
तुला राशि :
बातचीत में संयत रहें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। कारोबार में पिता का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि :
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु राशि :
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्म विश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा।
मकर राशि :
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मानसिक चिंता बढ़ेंगी, लेकिन माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि :
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्रो से भेंट होगी।
मीन राशि :
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आत्म संयत रहें। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है।
पंचाग के अनुसार हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार 8 दिसंबर के दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन सीता स्वंयवर और श्री राम का विवाह हुआ था. और हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को शादी की सालगिरह के रूप में मनाई जाती है. हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा-उपासना का विशेष महत्व है. लेकिन क्या आप जानते हैं पुराणों में इस दिन को विवाह के हिसाब से अशुभ माना जाता है.
मान्यता है कि ग्रह स्थितियां ठीक होने के बावजूद इस दिन फिर भी विवाह नहीं करना चाहिए. इस दिन विवाह करने पर सीता माता का वैवाहिक जीवन दुखी ही रहा था, इसलिए विवाह के हिसाब से इसे अशुभ माना जाता है, इसलिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मिथिलांचल और नेपाल में इस दिन विवाह नहीं किए जाते हैं.
विवाह पंचमी का महत्व
विवाह पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन अयोध्या और जनकपुर में विशेष आयोजन किए जाते हैं. इतना ही नहीं, इस दिन कई स्थलों पर सीता स्वंयवर और राम विवाह का नाट्य रूपांतरण किया जाता है. ऐसी मान्यता भी है कि इस दिन सच्ची श्रद्धाभाव से मां सीता और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. साथ ही, विवाहितों के सौभाग्य में भी वृद्धि होती है.
विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त
इस साल विवाह पचंमी 07 दिसंबर, 2021 को रात 11 बजकर 40 मिनट से आरंभ होगी और 08 दिसंबर, 2021 को रात 09 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी. लोग 8 दिसंबर को दिनभर भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-आराधना कर सकते हैं.
विवाह पंचमी पूजा विधि
विवाह पंचमी के दिन ब्रह्म बेला में उठकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान ध्यान करें. अब आमचन करने के बाद खुद को शुद्ध करें. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और पहले भगवान भास्कर को जल अर्पित करें. एक चौकी पर राम जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. फिर फल, फूल, धूप, दीप, दूर्वा आदि के साथ पूजा-वंदना करें. इस दिन रामचरितमानस या रामायण का पाठ किया जा सकता है. आखिर में आरती करने के बाद पूजा संपन्न करें.
आज का राशिफल
मेष:
गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा।
वृष:
दिन का प्रारंभ आज आनंद प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए, इस बात का ध्यान रखिएगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पड़ेगा।
मिथुन:
आज आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।
कर्क:
प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।
सिंह:
आज का दिन ध्यान से चलने का है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। परिजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतें। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। धन बढ़ाने के लिए समय अनकूल है।
कन्या:
आज आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। संबंधों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी संबंधियों के साथ मनदु:ख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
तुला:
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खड़ी न हो, इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।
वृश्चिक:
आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगड़े का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतिएगा।
धनु:
आज के दिन दुर्घटना एवं शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। संबंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे।
मकर:
आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देंगे।
कुंभ:
आज का दिन लाभकारी है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढ़ेगी। मित्रों से भेंट होगी। पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा।
मीन:
बौद्धिक तथा उससे संबंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बड़े प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा।
आज का राशिफल
मेष :
भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। शासन-सत्ता के दिशा में केंद्रित लोगों के लिए लाभप्रद अवसर बनेंगे।
बृषभ :
उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन :
भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्न्मक विचार ला सकती हैं। लाभकारी संबंधों के प्रति नजदीकियां बढ़ेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। रोजगार में प्रगति होगी।
कर्क :
संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
सिंह :
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या :
पिता के सहयोग से विषम स्थितियों के मध्य राहत मिलेगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों का बोझ पड़ेगा।
तुला :
भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
वृश्चिक :
किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं जगेंगी।
धनु :
भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
मकर :
सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
कुंभ :
किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मीन :
नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
आज का राशिफल
मेष:
आज के दिन का प्रारंभ का समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा, वह आप ही के हित में रहेगा। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य भी संभालिएगा।
वृषभ:
व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मचारियों का पूर्ण सहकार आप को मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा। मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे।
मिथुन:
आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे। मध्याहन के बाद व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं खडी़ होंगी।
कर्क :
हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी। जिस के कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी।
सिंह:
विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकारों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याहन के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा।
कन्या:
वाणी पर संयम न रहेगा तो मनदु:ख के प्रसंग उपस्थित होंगे। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
तुला:
आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निर्धारपूर्वक निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा।
वृश्चिक:
आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे।
धनु:
परिवार-जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दीजिएगा।
मकर:
आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होने का योग है।
कुंभ:
नए कार्य का आज से प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा, परंतु मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा।
मीन:
हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहकार मिलेगा।
























