नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज दिनांक 26 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 26 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 26 जून का राशिफल

मेष:

घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। आज यदि व्यवसाय में आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। पहले संबंधित कार्य के सभी पक्षों का सही ढंग से मूल्यांकन कर लें। इसके बाद ही किसी भी तरह का निर्णय लें। आप चाहें तो किसी बड़े-बुजुर्ग की भी राय ले लें। इसके अलावा नौकरी में आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी भी परास्त होंगे। भाग्य 78 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा धन लाभ का योग है। आज किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। कार्य संबंधी किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। हो सकता है कि आप न जाना चाहें, लेकिन बाद में विचार बनें और आप यात्रा के लिए तैयार हो जाएं। बहरहाल ये यात्रा आपके लिए लाभकारी भी हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात संभव है, जो भविष्य में आपके लिए सफलता की तमाम संभावनाएं लेकर आएगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन:

आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने के भी योग हैं। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर भी जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। भाग्य 87प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में आज किसी भी कार्य को करेंगे तो सिद्धि प्राप्त होगी। आज के दिन किसी इलेक्ट्रॉनिक संबंधी कारोबार शुरू करने में धन खर्च का योग बन रहा है। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। बच्चों की कॉपी-किताबों संबंधी खर्चे बढ़ेंगे। इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति से उपहार मिलने का भी योग बन रहा है। मानसिक तनाव हो सकता है। चोट-चपेट की आशंका है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भाग्य 76 प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज किसी को उधार देने से बचें। धन व्यय के योग हैं, यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। अगर आप व्यापारी हैं तो हो सकता है आज आपको अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ जाए। लेकिन निराश या फिर हार बिल्कुल न मानें, क्योंकि अंत में जीत आपकी ही होगी। वहीं नौकरी में हैं तो आज हो सकता है कि उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़े। शाम तक स्थितियां आपको अपने फेवर में नजर आने लगेंगी। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वत: दूर होने लगेंगी। शुभ समाचार मिलेगा इससे आपका मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में यदि किसी नई योजना की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उससे पल्ला झाडऩे के बजाए स्वीकार कर लें। भविष्य में लाभ होने के योग हैं। घर-परिवार में किसी के साथ बहस करने से बचें। इससे आप काफी आहत हो सकते हैं और सामने वाले को भी ठेस पहुंचेगी। बेहतर यही होगा कि आप अपनी वाणी पर संयम रखें। भाग्य 83 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

कर्मक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। इसके अलावा आज अविवाहितों के विवाह के भी योग बन रहे हैं। हो सकता है कुछ रिश्ते भी घर आएं और आपको समझ न आएं। लेकिन आप कुछ भी कहने से बचें। बेहतर यही होगा कि यह फैसला आप परिवार के सदस्यों पर ही छोड़ दें। रात्रि के समय परिवार के साथ वक्त हंसी-मजाक में बीतेगा। भाग्य 67फीसदी साथ है।

वृश्चिक:

आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल की सैर पर भी जाने का प्लान कर सकते हैं। इस वक्त अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। सेहत के मामले में भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही घुटनों की समस्या आज सॉल्व हो सकती है। कारोबार की बात करें तो आज आप नए कारोबार को शुरू करने में होने वाले खर्च का आंकलन करेंगे। इसके अलावा हो सकता है शेयर में भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही शेयर में पैसे लगाएं। भाग्य 96प्रतिशत साथ है।

धनु:

आज यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट की संभावना है। इसके अलावा व्यवसाय करते हैं तो आज वाद-विवाद की भी संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि सोच-समझकर ही लोगों से बात करें। पत्नी के साथ भी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। रिश्तों को लेकर सजग रहें। बेवजह छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता-पिता से उपहार मिलने का योग है। बचत की योजनाओं के बारे में भी विचार कर सकते हैं। भाग्य 64 प्रतिशत साथ है।

मकर:

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई आज आपको विरोधियों से बचकर काम करने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको मिलने वाली नई उपलब्धि में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नए दायित्वों में भी वृद्धि होगी। इसको सहर्ष स्वीकार करने में आपके लिए लाभ की स्थितियां बनने का योग है। बहरहाल जो भी फैसला करें उसमें किसी की राय जरूर ले लें। आज किसी मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। भाग्य 57प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय मिलेगा। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। फर्नीचर संबंधी कार्यों में भी धन खर्च हो सकता है। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। वह किसी प्रतियोगिता में अव्वल आ सकता है या फिर किसी और दिशा में बेहतर कार्य करेगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाग्य 98प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख, यात्रा में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में यदि परिवर्तन करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो जब तक कोई दूसरी नौकरी न मिल जाए तब तक धैर्य बनाए रखें। अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज पिता के साथ किसी बात को लेकर कुछ बातचीत होने की स्थिति आ सकती है। लेकिन आप ऐसी परिस्थिति में शांत ही रहें और उनकी बातों को चुपचाप सुन लें। इससे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

 

आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

हर महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी के दिन स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस बार यह तिथि 26 जून 2020, शुक्रवार को आ रही है। मुख्य रूप से यह व्रत दक्षिण भारत के राज्यों में लोकप्रिय है। इस दिन शिव-पार्वती के बड़े पुत्र कार्तिकेय की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान कार्तिकेय षष्ठी तिथि और मंगल ग्रह के स्वामी हंर तथा दक्षिण दिशा में उनका निवास स्थान है। इसीलिए जिन जातकों की कुंडली में कर्क राशि अर्थात् नीच का मंगल होता है, उन्हें मंगल को मजबूत करने तथा मंगल के शुभ फल पाने के लिए इस दिन भगवान कार्तिकेय का व्रत करना चाहिए, क्योंकि स्कंद षष्ठी भगवान कार्तिकेय को अधिक प्रिय होने के जातकों को इस दिन व्रत अवश्य करना चाहिए।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिकेय अपने माता-पिता और छोटे भाई श्री गणेश से नाराज होकर कैलाश पर्वत छोड़कर मल्लिकार्जुन (शिव जी के ज्योतिर्लिंग) आ गए थे और कार्तिकेय ने स्कंद षष्ठी को ही दैत्य तारकासुर का वध किया था तथा इसी तिथि को कार्तिकेय देवताओं की सेना के सेनापति बने थे।

भगवान कार्तिकेय को चंपा के फूल पसंद होने के कारण ही इस दिन को स्कंद षष्ठीि के अलावा चंपा षष्ठी भी कहते हैं। भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। ज्ञात हो कि स्कंद पुराण कार्तिकेय को ही समर्पित है।

स्कंद पुराण में ऋषि विश्वामित्र द्वारा रचित कार्तिकेय 108 नामों का भी उल्लेख हैं। इस दिन निम्न मंत्र से कार्तिकेय का पूजन करने का विधान है। खासकर दक्षिण भारत में इस दिन भगवान कार्तिकेय के मंदिर के दर्शन करना बहुत शुभ माना गया है। यह त्योहार दक्षिण भारत, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि में प्रमुखता से मनाया जाता है। कार्तिकेय को स्कंद देव, मुरुगन, सुब्रह्मन्य नामों से भी जाना जाता है।

स्कंद षष्ठी की पूजन विधि :

* स्कंद षष्ठी के दिन व्रतधारी व्यक्तियों को दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भगवान कार्तिकेय का पूजन करना चाहिए।

* पूजन में घी, दही, जल और पुष्प से अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

* रात्रि में भूमि पर शयन करना चाहिए।

भगवान कार्तिकेय की पूजा का मंत्र -

* 'देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥'

शत्रु नाश के लिए पढ़ें ये मंत्र-

*
ॐ शारवाना-भावाया नम:
ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा
देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते।

इसके अलावा स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय के इन मंत्रों का जाप भी किया जाना चाहिए।

* कार्तिकेय गायत्री मंत्र- 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात'। यह मंत्र हर प्रकार के दुख एवं कष्टों के नाश के लिए प्रभावशाली है।

इस तरह से भगवान कार्तिकेय का पूजन-अर्चन करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

स्कंद षष्ठी पर पूजन के शुभ मुहूर्त

आषाढ़ शुक्ल षष्ठी तिथि का प्रारंभ 26 जून 2020, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से होगा तथा 27 जून 2020, शनिवार को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर स्कंद षष्ठी समाप्त होगी।