BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : बीच चौराहे पर आतंकियों ने बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष व उनकी पत्नी को गलियों के भुना, इलाके में दहशत का माहोल

BIG BREAKING : बीच चौराहे पर आतंकियों ने बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष व उनकी पत्नी को गलियों के भुना, इलाके में दहशत का माहोल
Share

श्रीनगर | जम्मू कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात हुई है। शहर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूल दार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। बीजेपी के पदाधिकारी होने के अलावा गुलाम रसूल डार सरपंच भी थे। उन्हें पिछले दिनों ही हुए पंचायत चुनावों में चुना गया था। 

वह कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले थे। बीते साल उन्होंने जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिनदहाड़े चौक पर बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। हाल ही में 5 अगस्त की वह तारीख गुजरी है, जिस दिन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाया गया था और राज्य का पुनर्गठन कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। इस आतंकी वारदात को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।


Share

Leave a Reply