BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में हुआ हमला, रैली पर किया गया पथराव, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में हुआ हमला, रैली पर किया गया पथराव, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोलकाता | भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज दूसरा व अंतिम दिन है। सूबे के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष की रैली होने वाली है, लेकिन रैली से पहले ही भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य में चुनावी हलचल तेज होती जा रही हैं। भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज डायमंड हार्बर में रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि डायमंड हार्बर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का संसदीय क्षेत्र है।  

नड्डा ने बंगाल की सरकार से मांगा जवाब
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है। राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जवाब दाखिल करना है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : शुरू हुआ नए संसद भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम, पीएम नरेन्द्र मोदी मौजूद 

इससे पहले, बुधवार को दौरे के पहले दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को यहां पर 200 से अधिक सीटों पर विजय मिलने वाली है। 
ममता बनर्जी और टीएमएसी पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी है, टीएमसी भी इससे अलग नहीं है, वो भी परिवार की पार्टी बन गई है। लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कोकीन मादक पदार्थ के साथ महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा, रवींद्रनाथ जी ने जिस तरह से देश को दृष्टि दी वो सभी जानते हैं, लेकिन आज बंगाल में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। कल राजस्थान में बीडीसी जिला परिषद के चुनाव हुए। किसानों ने एक तरफा फैसला भाजपा के पक्ष में दिया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा के साथ है, मोदी जी के साथ है। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में यह छलांग लगाएंगे और यहां ममता जी की सरकार को उखाड़ देंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे। 

पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

उन्होंने कहा, बंगाल में भाजपा ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। 9 साल पहले बंगाल में हमारा वोट प्रतिशत 4 फीसदी था। 2014 में हमारी सीटें 2 हो गई और हमारा वोट प्रतिशत 18 फीसदी पर पहुंचा। 2019 में हमारी सीटें 18 हुई और हमारा वोट प्रतिशत 40 फीसदी पर पहुंचा। 2021 के चुनाव में भाजपा 200 सीट से विजयी होगी। 

दिलीप घोष का आरोप, नड्डा की सुरक्षा में चूक 
उधर, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष कोलकाता में कहा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक हुई है। कल उनके कार्यक्रमों में पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है। 


Share

Leave a Reply