CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चुनाव प्रचार रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल

चुनाव प्रचार रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल
Share

पटना: चुनाव प्रचार रोकने गई पुलिस की टीम पर मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक इंस्पेक्टर समेत 23 पुलिसवाले जख्मी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में पटना के धनरुआ में शुक्रवार रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। बचाव के लिए पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई जिसमें 1 युवक की मौत हो गई है, जबकि, 3 लोग घायल हैं। वहीं, ग्रामीणों के हमले में करीब 23 पुलिसकर्मी घायल हैं। सर्किल इंस्पेक्टर और धनरुआ थानेदार का को गंभीर चोटें आईं हैं। कुछ पुलिस वालों की हालत गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अपने बचाव में करीब 30-40 राउंड फायरिंग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसर मामला धनरुआ के मोरियावां गांव का है। यहां मुखिया पद का एक उम्मीदवार प्रचार का समय (शाम 5 बजे) खत्म होने के बाद भी इलाके में प्रचार कर रहा था। इसकी जानकारी जब धनरुआ थाना पुलिस को हुई तो वो प्रचार रोकने के लिए पहुंच गई। उस वक्त पुलिस टीम की संख्या काफी कम थी। आरोप है कि मुखिया पद के उम्मीदवार और उसके बेटे ने अपने समर्थकों को भड़काया। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उस वक्त किसी तरह पुलिस टीम जान बचाकर वापस थाने आई। वापस लौटकर पुलिस टीम ने वरिष्ठत अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानाकारी दी, जिसके बाद अध‍िकारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थील पहुंचे। पुलिस फोर्स को देखकर ग्रामीण भड़क गए। इससे पहले कि पुलिस कार्रवाई करती ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।


Share

Leave a Reply