ध्यान दें अन्नदाता ! PM Kisan Nidhi Scheme के नियमों में बदलाव, सरकार ने जारी किए नए रूल्स
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने भी इस सरकारी योजना के लिए आवेदन किया है तो आपके खाते में इसी महीने ही पैसा आने वाला है, लेकिन इससे पहले कृषि मंत्रालय ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे किसानों के खातों में पैसा नहीं आएगा.
सरकार द्वारा जारी निर्देश
यूपी सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम किसान की 13वीं किस्त का पैसा कुछ ही लाभार्थियों को मिलेगा. यूपी सरकार ने कहा है कि जो भी किसान इन 4 मापदंडों को पूरा करेगा, उसके खाते में ही पैसा आएगा-
1 – किसान के भूमि अभिलेख में यह लिखा होना चाहिए कि किसान वास्तव में उस भूमि का स्वामी है।
2 – इसके अलावा किसान ने पीएम किसान पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली होगी।
3 – इसके अलावा किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
4 – बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से भी जुड़ा होना चाहिए।
अगर कोई किसान इन चार मापदंडों को पूरा करता है तो ही वह इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। इसके अलावा जिन किसानों का विवरण पूरा नहीं है उनके खाते में पैसा नहीं आएगा।
12 किश्तों में किसानों के करोड़ों काटे गए
सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के रूप में करीब 22,552 करोड़ रुपये जारी किए गए। वहीं, सरकार ने 12वीं किस्त के तौर पर 17,443 करोड़ रुपये जारी किए थे। इसमें लाभार्थियों की संख्या में काफी कमी आई थी। 30 जनवरी तक केंद्र और राज्य सरकारें सभी पात्र किसानों को 13वीं किस्त का लाभ सुनिश्चित कर रही हैं.
पीएम किसान से जुड़ी शिकायत यहां करें
अगर आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 या इस नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
त्योहार में घर जाना होगा आसान, होली में चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
19-Feb-2026 2:50:52 pm -
टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर
16-Feb-2026 10:14:46 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Breaking : व्यापम लैब तकनीशियन भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी, देखें सूची
19-Feb-2026 3:39:29 pm







.jpeg)












