BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

"बाबा का ढाबा" के संचालक ने किया अपने नए रेस्टोरेंट का उद्घाटन, CCTV कैमरों से है लैस रेस्टोरेंट

 "बाबा का ढाबा" के संचालक ने किया अपने नए रेस्टोरेंट का उद्घाटन, CCTV कैमरों से है लैस रेस्टोरेंट
Share

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाबा का ढाबा एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। तो आइये जानते है की अब आखिर किस वजह से एक बार फिर चर्चाओं में आये बाबा का ढाबा- आपको बता दे की बाबा का ढाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग ढाबे के मालिक कांता प्रसाद की मदद करने के लिए आगे आए थे। सोशल मीडिया से चर्चा में आए और विवादों से घिरे 'बाबा का ढाबा' का अब नया पता भी होगा। आज मालवीय नगर में बाबा का ढाबा के रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया, हालांकि रेस्टोरेंट के साथ पुराना ढाबा भी चलता रहेगा।

यूट्यूबर गौरव वासन के एक वीडियो के बाद बाबा का ढाबा चर्चा में आया था। लेकिन उसके बाद बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने गौरव पर पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था। हाल ही में बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। साथ ही शिकायत में ये भी आरोप लगाया था कि धमकी देने वाले शख्स ने अपने आप को गौरव वासन का भाई बताया था। 

नए रेस्टोरेंट में बाबा ने सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया है। हाल ही में बाबा ने बाताया था कि उनकी जान को खतरा है. बाबा ने कहा था कि उनको कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Share

Leave a Reply