नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’ ने साझा किया ट्रांसफॉर्मेशन लुक, 4 महीने में हो गईं इतनी फिट

‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’ ने साझा किया ट्रांसफॉर्मेशन लुक, 4 महीने में हो गईं इतनी फिट
Share

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के लोकप्रिय शोज में से है। शो के हर एक किरदार के अपने प्रशंसक हैं। बबीता जी का रोल करने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता शो में जितनी ग्लैमरस दिखती हैं असल जिंदगी में वह उससे कहीं ज्यादा बोल्ड हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके जरिए उन्होंने पहले और अभी के लुक में अंतर दिखाया है। मुनमुन दत्ता ने जिस तरह से अपना वजन कम किया है प्रशंसक उनकी तारीफें कर रहे हैं।
ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखाया
मुनमुन दत्ता ने अपनी दो तस्वीरों को साझा किया है। पहले में उनका वजन बढ़ा हुआ था जबकि अब वह पहले से काफी फिट हैं। एक फोटो में उन्होंने सलवार सूट पहना है तो दूसरे में वह जिम के कपड़ों में हैं। तस्वीर के साथ मुनमुन ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया और लिखा- ‘नियमित एक्सरसाइज के साथ विशेष तरह का डाइट शामिल किया और मेरे शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस किया।‘
आगे लंबा रास्ता
‘अच्छी बात यह थी कि चार महीने वर्कआउट नहीं करने के बाद मैं फिर से लगातार वर्कआउट करने लगी। बदलाव को देखते और महसूस करते हुए, मैं अपने व्यस्त शेड्यूल में से जब भी संभव हो पाता है एक्सरसाइज करने के अपने स्वभाव में वापस आ गई हूं। परफेक्ट बॉडी पाने के लिए लंबा रास्ता तय करना है लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और प्रेरित भी हूं। यह एक यात्रा होगी और मैं आगे देख रही हूं।‘

 


Share

Leave a Reply